फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Security will increase on borders to stop drug smuggling and PRD jawan will also deployed

Roorkee: मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को बॉर्डरों पर बढ़ेगी सुरक्षा, पुलिस के साथ तैनात होंगे पीआरडी के जवान

Wed, 30 Nov 2022 07:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Nov 2022 07:06 PM IST
सार

नए कप्तान अजय सिंह ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस को सख्ती से निर्देशित किया है। साथ ही अपराध और अपराधियों पर अंकुश नहीं लगाने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
Roorkee News: Security will increase on borders to stop drug smuggling and PRD jawan will also deployed
बॉर्डर पर चेकिंग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बाहरी जिलों से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए हरिद्वार जिले के सभी बॉर्डरों पर पुलिस के साथ-साथ पीआरडी के जवान तैनात किए जाएंगे। मैन पावर बढ़ाने के साथ ही बॉर्डरों पर अपराधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन


जिले के नए कप्तान अजय सिंह ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस को सख्ती से निर्देशित किया है। साथ ही अपराध और अपराधियों पर अंकुश नहीं लगाने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। खासकर नशे के खिलाफ अभियान के साथ-साथ बॉर्डरों पर जल्द ही मैन पावर बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


Exclusive:  उत्तराखंड में हाथी से जंगल सफारी की संभावनाएं एक्सपर्ट कमेटी करेगी तय, दिसंबर तक जारी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बॉर्डरों पर पुलिस के साथ पीआरडी के जवानों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा बॉर्डरों पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को सही कराने और जहां पर कैमरे नहीं हैं वहां कैमरे लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

नाम, पता और गाड़ी नंबर होगा दर्ज
बॉर्डर पर बाहर से रात के समय आने वाले सभी फोर व्हीलर और बड़े वाहनों की गहनता से जांच की जाएगी। इसके अलावा गाड़ी का नंबर, चालक का नाम और पता एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।  कोई घटना होती है तो संबंधित चालक से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

बॉर्डरों पर वाहनों की सख्ती से चेकिंग के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस के जवानों के साथ पीआरडी जवानों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
- एसके सिंह, एसपी देहात

1420 प्रतिबंधित टेबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है। मंगलवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी नशीली प्रतिबंधित दवाएं बेच रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की। पुलिस ने घेराबंदी के दौरान नशीली दवाएं लेकर जा रहे आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1420 नशीली टैबलेट पकड़ी गई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जावेद निवासी मोहल्ला बंदरटोल मंगलौर बताया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांव देहात में घूमकर नशीली दवाएं बेचता है। क्षेत्र में वह लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहा है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जावेद उर्फ भूरा को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशे का कारोबार करने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed