फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Oxygen Supply to uttar pradesh Banned from Manglor Plant

रुड़की: उत्तर प्रदेश जाने वाली ऑक्सीजन पर लगाई रोक, पहले उत्तराखंड में ही होगी सप्लाई

Thu, 29 Apr 2021 10:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Apr 2021 10:21 PM IST
सार

  • ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि उत्तराखंड की ऑक्सीजन को पहले उत्तराखंड में ही सप्लाई किया जाए।

विज्ञापन
Roorkee News: Oxygen Supply to uttar pradesh  Banned from Manglor Plant
ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसपी देहात ने मंगलौर स्थित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर प्लांट से यूपी जाने वाले ऑक्सीजन पर अगले आदेशों तक पाबंदी लगा दी है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि उत्तराखंड की ऑक्सीजन को पहले उत्तराखंड में ही सप्लाई किया जाए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल व एसपी देहात परमिंदर सिंह डोबाल ने झबरेड़ा रोड स्थित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने प्लांट के प्रबंधक निदेशक से प्लांट में 24 घंटे में तैयार किए जा रहे सिलिंडरों की संख्या और सप्लाई होने वाले स्थानों की जानकारी मांगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 6251 नए संक्रमित मिले, 85 मरीजों की मौत, एक्टिव केस 48 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को पता चला कि प्लांट से यूपी में भी ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने प्लांट के सभी अधिकारियों को उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई पर पाबंदी लगाने के आदेश दिए। क्योंकि उत्तराखंड में भी ऑक्सीजन की काफी कमी है, जिस कारण ऑक्सीजन को जनपद हरिद्वार के साथ ही उत्तराखंड के अन्य इलाकों में सप्लाई की जानी अत्यंत आवश्यक है।


उत्तराखंड: सरकार ने बढ़ाई सख्ती, अब तीसरी बार मास्क न पहनने पर लगेगा एक हजार रुपये जुर्माना

यदि प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई उत्तर प्रदेश में होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जेएम ने प्लांट पर एक पटवारी और पुलिस का एक सिपाही 24 घंटे तैनात करने के निर्देश दिए। कर्मचारी प्रशासन को हर चार घंटे बाद प्लांट पर तैयार होने वाली ऑक्सीजन की मात्रा और कहां-कहां सप्लाई की गई इसकी जानकारी देंगे। इस दौरान प्लांट के प्रबंध निदेशक राकेश यादव ने प्रशासन से प्लांट में 20 टन का लिक्विड टैंक लगाने की मांग की है।

कहा कि यदि प्लांट में टैंक उपलब्ध रहता है तो जनपद में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। इस दौरान एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने भी क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला को प्लांट पर  निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नायब तहसीलदार, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला, कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट, एसएसआई डीएस रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed