फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Now one thousand rupees Fine Will Be charged For Not Wearing Mask Thrice

उत्तराखंड: सरकार ने बढ़ाई सख्ती, अब तीसरी बार मास्क न पहनने पर लगेगा एक हजार रुपये जुर्माना

Thu, 29 Apr 2021 07:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Apr 2021 07:58 PM IST
सार

  • सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने अधिसूचना जारी की है। पिछले साल राज्य महामारी कोविड नियमावली में मास्क न पहनने पर पहली बार में दो सौ रुपये, दूसरी बार में पांच सौ रुपये, तीसरी बार में एक हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान था।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Now one thousand rupees Fine Will Be charged For Not Wearing Mask Thrice
कोरोना मास्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने उत्तराखंड राज्य महामारी कोविड-19 की संशोधित नियमावली की अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने अधिसूचना जारी की है। पिछले साल राज्य महामारी कोविड नियमावली में मास्क न पहनने पर पहली बार में दो सौ रुपये, दूसरी बार में पांच सौ रुपये, तीसरी बार में एक हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान था।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 6251 नए संक्रमित मिले, 85 मरीजों की मौत, एक्टिव केस 48 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सरकार ने फिर कोरोना संक्रमण रोकने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरतने के लिए जुर्माना राशि में बढ़ोतरी की है। संशोधित नियमावली में पहली बार पांच सौ रुपये, दूसरी बार सात सौ रुपये और तीसरी बार एक हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा। पुलिस की ओर से बिना मास्क पहन कर घूमने वालों का चालान कर जुर्माना राशि वसूली जाएगी। 

कोरोना से बचाव को चार जिलों को जारी किया बजट

कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए सरकार ने चार जिलों के साथ पुलिस महानिदेशक को मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि जारी की है। अपर सचिव वित्त अरुणेंद्र सिंह चौहान की ओर से जारी आदेश के अनुसार चमोली जिले को कोरोना से बचाव व अन्य कार्यों के लिए एक करोड़ की राशि दी गई है। बागेश्वर जिले को दो करोड़, रुद्रप्रयाग जिले को दो करोड़, ऊधमसिंह नगर जिले को एक करोड़ की राशि दी गई है। 

इसके अलावा पुलिस महानिदेशक को मास्क न पहनने वालों को चालान कर प्रत्येक व्यक्ति को निशुल्क चार मास्क उपलब्ध कराने के लिए एक करोड़ की राशि दी गई है। सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। सरकार ने मास्क न पहनने पर जुर्माना राशि बढ़ाई है। साथ ही पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करने कर चार मास्क निशुल्क देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed