{"_id":"64c376879df8b2c8370c66d4","slug":"roorkee-news-news-20-year-imprisonment-for-doing-kidnap-and-rape-of-six-year-old-girl-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: छह साल की मासूम का अपहरण कर किया था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: छह साल की मासूम का अपहरण कर किया था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
Fri, 28 Jul 2023 01:36 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:36 PM IST
सार
परिजनों ने देखा कि पास के गांव का व्यक्ति बच्ची को बाइक से नीचे उतारकर भागने का प्रयास कर रहा है। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जेल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रुड़की में दो साल पहले छह साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने अभियुक्त को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 75000 का अर्थदंड भी लगाया है। बता दें कि कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण की छह साल की बच्ची 23 अक्टूबर 2021 को एक डेयरी पर दूध लेने गई थी। इस दौरान वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की घंटों तक तलाश की तब परिजनों ने देखा कि पास के गांव का व्यक्ति बच्ची को बाइक से नीचे उतारकर भागने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
Haridwar: दवाई बनाने वाली फैक्टरी में निर्माण कार्य के नाम पर साढ़े सात करोड़ की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान बच्ची ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे बहला फुसलाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। शासकीय अधिवक्ता विवेक कुश ने बताया कि यह मामला अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद सुल्तान की कोर्ट में विचाराधीन था। इस मामले में कोर्ट ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया है। कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा और 75000 का अर्थदंड भी लगाया है। साथ ही पीड़िता को तीन लाख रुपये प्रतिकर के रूप में देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन