फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Mother Run Away with her lover 14 year old daughter committed suicide in Depression

Roorkee: प्रेमी संग हुई फरार मां, करतूत बर्दाश्त नहीं कर पाई 14 साल की बेटी, जहर खाकर दे दी जान

Mon, 11 Dec 2023 07:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Dec 2023 07:06 PM IST
सार

Roorkee News: पति ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने पत्नी को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। उल्टा वह घर छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई।

विज्ञापन
Roorkee News Mother Run Away with her lover 14 year old daughter committed suicide in Depression
प्रेमी संग फरार हुई शादीशुदा महिला - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। महिला की नाबालिग बेटी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसकी बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने इस मामले में कोतवाली रुड़की पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उसने बेटी की मौत के लिए अपनी पत्नी और पत्नी के प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कोतवाली रुड़की के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी का किसी व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने पत्नी को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। उल्टा वह घर छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई।

Roorkee: बैंक में सेंधमारी करने और स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीले पदार्थ का किया सेवन

उसकी एक 14 साल की बेटी है। मां के प्रेमी के साथ चले जाने से उसकी बेटी इतनी ज्यादा दुखी हुई कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। उपचार के लिए उसे अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की पड़ताल

बेटी का अंतिम संस्कार उसने कर दिया है। व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बेटी की मौत उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी के कारण ही हुई है। उन्होंने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया है। पीड़ित ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed