Roorkee: विधायक उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी एसएसपी को धमकी, मुकदमा दर्ज
29 जनवरी को सोशल मीडिया पर खानपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपनी फेसबुक पर एक लाइव वीडियो पोस्ट कर एसएसपी को धमकी दी थी।
विस्तार
पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन से विवाद के बाद गिरफ्तारी के मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर एसएसपी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली के उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि 29 जनवरी को सोशल मीडिया पर खानपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपनी फेसबुक पर एक लाइव वीडियो पोस्ट कर एसएसपी को धमकी दी थी।
बताया कि वीडियो में विधायक ने बोला गया था कि एसएसपी मैंने आपको पहले ही चेतावनी दी थी कि जब भगवानपुर में मेरे खिलाफ गलत कार्रवाई की गई थी। अब फिर चेतावनी दे रहा हूं कि मेरे लोगों को परेशान करने की कोशिश न करें।
Haridwar: रविदास जयंती पर शोभायात्रा में डीजे के लिए पेड़ की टहनी काटने पर विवाद, पथराव के बाद पुलिस ने खदेड़ा
उमेश ने वीडियो में आगे कहा था कि उनके खिलाफ जो केस दर्ज किया गया उसमें उनका कोई दोष नहीं है। साथ ही जिन धाराओं में गिरफ्तारी गई है उस धारा में गिरफ्तार करने का पुलिस को कोई अधिकार नहीं है। इतना सहयोग करने के बाद भी अगर परेशान किया गया तो अच्छा नहीं होगा।
हम लड़ने वाले लोग हैं झुकने वाले नहीं हैं और हम अपनी गर्दन नहीं झुका सकते हैं। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर लोक सेवक को धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।