फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Dispute over cutting tree branch for DJ in procession on Sant Ravidas Jayanti stone pelting

Haridwar: रविदास जयंती पर शोभायात्रा में डीजे के लिए पेड़ की टहनी काटने पर विवाद, पथराव के बाद पुलिस ने खदेड़ा

Wed, 12 Feb 2025 10:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Feb 2025 10:12 PM IST
सार

रविदास जयंती पर मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा फेरूपुर से निकले के बाद कुछ युवक फिर से बड़ा डीजे सिस्टम वाहन में लगाकर पहुंच गए। फेरूपुर में रास्ते में पुराने नीम के पेड़ की टहनी में डीजे अड़ गया।

विज्ञापन
Haridwar News Dispute over cutting tree branch for DJ in procession on Sant Ravidas Jayanti stone pelting
शोभायाात्रा में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम फेरूपुर में संत रविदास की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान डीजे अड़ने पर पेड़ की टहनी काटने को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने टहना काटने का विरोध कर दिया। जिसके बाद कुछ हुड़दंगियों ने पथराव कर दिया। मौके पर बवाल खड़ा हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर हुड़दंगियों को खदेड़ा। डीजे को कब्जे में ले लिया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एक पक्ष ने विवाद की आशंका जताते हुए जुलूस को दूसरे मार्ग से निकालने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


धनपुरा में बुधवार देर शाम रविदास जयंती पर मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा फेरूपुर से निकले के बाद कुछ युवक फिर से बड़ा डीजे सिस्टम वाहन में लगाकर पहुंच गए। फेरूपुर में रास्ते में पुराने नीम के पेड़ की टहनी में डीजे अड़ गया। इसके बाद कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से टहनी को काटना शुरू कर दिया। इतना में दूसरे पक्ष के लोग पहुंच गए और इसका विरोध करने लगे। कुछ पुलिसकर्मियों ने भी समझाने की कोशिश की। लेकिन टहनी को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: राज्य सड़क सुरक्षा नीति 2025 को मंजूरी, पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़ी, पढ़ें ये अहम फैसले

आरोप है कि टहनी काटने को लेकर दूसरे पक्ष ने कड़ा विरोध कर दिया। इस पर डीजे लेकर पहुंचे लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव से भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और लाठियां फटकार कर हुड़दंग करने वाले को खदेड़ा। बताया गया कि पथराव में पुलिस के वाहन के भी शीशे टूटे हैं।

पुलिस डीजे को कब्जे में लेकर चौकी ले आई। दूसरे पक्ष ने भी चौकी पहुंचकर घटना को लेकर नाराजगी जताई। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनवा दी गई है। शोभायात्रा संपन्न होने के बाद कुछ लोग दोबारा डीजे को लेकर पहुंचे थे। इसकी अनुमति भी नहीं थी। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टहनी को लेकर चली आ रही थी गहमा-गहमी
बताया जा रहा है कि फेरूपुर में सालों पुराने पेड़ की टहनी हर बार शोभायात्रा में डीजे के लिए बाधा बनता है। कई बार टहनी को काटने के लिए मांग की गई, लेकिन दूसरे पक्ष ने मना कर दिया। शोभायात्रा निकालने के दौरान टहनी के चलते डीजे को खोलकर फिर आगे दोबारा से लगाया जाता है। बताया गया कि इस बार कुछ लोगों ने इसे काट दिया। जिसको लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed