Roorkee: लक्सर में बदमाशों ने सिग्नल पर मिट्टी लगाकर रोकीं दो ट्रेनें, हथियारों के बल पर महिलाओं से की लूट
Laksar News: बदमाशों सिग्नल पर मिट्टी लगा दी, जिससे ट्रेनें रुक गई। यात्रियों ने शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर-मुरादाबाद रेल मार्ग पर लक्सर रेलवे स्टेशन के पास बदमाशों ने सिग्नल पर गीली मिट्टी लगाकर दो ट्रेनों को रोक दिया। इसके बाद बदमाश डिब्बों में चढ़े और हथियारों के बल पर यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। यात्रियों के शोर मचाने पर चालकों ने गाड़ी चलाई तो बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने पथराव भी किया। कई स्टेशनों की पुलिस वारदात के खुलासे में जुट गई है।
जीआरपी पुलिस के अनुसार वारदात बृहस्पतिवार रात 3.30 बजे घटी। चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही 04518 गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन लक्सर स्टेशन के पास हड़वाहा नाला पुल के निकट सिग्नल नहीं दिखने के कारण रुक गई। बदमाशों ने सिग्नल पर गीली मिट्टी लगा दी थी, जिससे चालक को हरी बत्ती दिखाई ही नहीं दी। ट्रेन रुकते ही रेलवे ट्रैक पर खड़े कुछ बदमाश एक डिब्बे में चढ़ गए और हथियार दिखाकर यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। इस पर यात्रियों ने शोर मचा दिया।
मामले की भनक लगते ही चालक ने गाड़ी चला दी। इस पर बदमाश ट्रेन से उतर गए। इस दौरान उन्होंने पथराव भी किया। बदमाशों ने कुछ ही मिनटों बाद यहां से गुजर रही 22356 चंडीगढ़ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में भी बिल्कुल ऐसे ही वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार तड़के से दोपहर तक जीआरपी एसपी मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला, एसओ लक्सर जीआरपी संजय शर्मा समेत तमाम अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे रहे। पुलिस को बावरिया गिरोह पर शक है, कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दावा है कि जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
Chardham Yatra 2024: फर्जी रजिस्ट्रेशन पर दो के खिलाफ FIR दर्ज, एसपी उत्तरकाशी ने की श्रद्धालुओं से जरूरी अपील
वारदात छुपाते रहे अधिकारी
बृहस्पतिवार रात हुई वारदात दिन तक छुपाने की कोशिशें होती रहीं। दोपहर में मीडिया को खबर लगी तो आला अफसरों ने वारदात कबूली, लेकिन महिलाओं से लूटपाट को लेकर अनभिज्ञता जताई। उनका कहना था कि ऐसी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हालांकि एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यात्रियों ने वारदात की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 139 पर दी थी। इस दौरान एक महिला यात्री ने बताया था कि बदमाशों ने उनकी चेन और और एक अन्य महिला का मंगलसूत्र छीन लिया है। इसके साथ ही वह कुछ लोगों का अन्य सामान भी ले गए हैं।
ये अधिकारी पहुंचे मौके पर
सर्विलांस प्रभारी पवन कुमार जीआरपी मुरादाबाद, जयपाल सैनी, एसओ सहारनपुर संजीव कुमार, इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम मुरादाबाद, इंस्पेक्टर ध्रुव मुरादाबाद, एसओ जीआरपी हरिद्वार अनुज सिंह, रेलवे प्रभारी एसके शिवाच, टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारियों को समन्वय कर जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों टीमों ने काम शुरू कर दिया है। घटनास्थल के आसपास ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है।
- राजकुमार सिंह, डीआरएम, मुरादाबाद
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.