फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Massive fire broke out in huts six huts and three tractors burnt

Roorkee: बंजारेवाला गांव में भूसे की झोपड़ियों में लगी भीषण आग, छह झोपड़ियां और तीन ट्रैक्टर जलकर हुए राख

Fri, 04 Apr 2025 08:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Apr 2025 08:35 PM IST
सार

Roorkee News : संदिग्ध हालात में ग्रामीणों के घर के पास बनी भूसे की एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगता देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग भड़कती गई।

विज्ञापन
Roorkee News Massive fire broke out in huts six huts and three tractors burnt
झोपड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के गांव बंजारेवाला में भूसे की झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने अपनी चपेट में तीन ट्रैक्टर को भी ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर और भूसे की करीब छह से अधिक झोपड़ी जलकर राख हो चुकी थी।

विज्ञापन


बुग्गावाला क्षेत्र के गांव बंजारेवाला में शुक्रवार की शाम संदिग्ध हालात में ग्रामीणों के घर के पास बनी भूसे की एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगता देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग भड़कती गई। देखते ही देखते आग ने एक के बाद एक छह झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच ग्रामीणों ने पास में ही झोपड़ी में बंधे अपने पशुओं को किसी तरह खोलकर वहां से भगाया।
विज्ञापन


Roorkee: आबादी के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, दमकल की टीम ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच आग ने पास में ही खड़े तीन ट्रैक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छह से अधिक झोपड़ी और तीनों ट्रैक्टर जलकर खराब हो चुके थे।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर ने बताया कि आग से शाकिर के दो ट्रैक्टर, जरीफ का एक ट्रैक्टर और मुस्तकीम, गुलसनव्वर, इस्तेखार, राशिद, मुकर्रम व जरीफ की भूसे की झोपड़ी जली है। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed