फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire broke out in a garbage dump near a hotel and a residential area Roorkee Uttarakhand news

Roorkee: आबादी के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, दमकल की टीम ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Fri, 04 Apr 2025 02:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Apr 2025 02:01 PM IST
सार

कूड़े के ढेर में आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। यहां पास में ही एक होटल में ठहरे लोग भी डर गए। मौके पर दमकल की टीम ने पहुंच आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire broke out in a garbage dump near a hotel and a residential area Roorkee Uttarakhand news
कूड़े के ढेर में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक होटल और आबादी के आसपास कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई, जिससे होटल और आसपास में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रुड़की गंगनर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है।

विज्ञापन


कूड़े के ढेर के पास एक होटल और आसपास मकान बने हुए हैं। जहां कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई। आज की ऊंची ऊंची लपटे देख आसपास के घरों में रहने वाले लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे। होटल के कर्मचारी और ठहरे हुए लोग भी होटल से निकलकर बाहर आ गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आग की सूचना रुड़की दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू की। करीब आधा घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची। वरना बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Herbal Tea Benefits:  डायबिटीज, वायरल को दूर भगाओ, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाओ, कुमाऊं विवि का पढ़ें ये शोध

झोपड़ी में रहने वालों ने मचाया शोर
जिस जगह कूड़े के ढेर में आग लगी है उससे कुछ ही दूरी पर कुछ लोगों ने झोपड़ी डाल रखी है। कूड़े में आग लगाता देख झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जाग उठे थे जिसकी वजह से आग लगने का सही समय पर पता चल पाया और काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed