फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roorkee news: for demanding dowry bride relative hostage groom and barat

निकाह की रस्म के दौरान दहेज में रखी बाइक की डिमांड, दुल्हन पक्ष ने दूल्हा सहित बरात बनाई बंधक

Thu, 20 Aug 2020 12:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 Aug 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
roorkee news: for demanding dowry bride relative hostage groom and barat
प्रतीकात्मक तस्वीर

निकाह की रस्म के दौरान दूल्हे के दहेज में बाइक की डिमांड करने से नाराज दुल्हन पक्ष ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


गांव में दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत हुई, लेकिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। बाद में बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। कलियर थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी एक युवती का रिश्ता सहारनपुर निवासी एक युवक से तय हुआ था।
विज्ञापन


मंगलवार को दूल्हा समेत दस लोग बरात लेकर गांव पहुंचे थे। इस दौरान निकाह की रस्म हो रही थी। आरोप है कि दूल्हे ने रस्म के बीच में ही दहेज में बाइक की मांग कर दी। इस पर दुल्हन पक्ष ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक मिलने पर ही निकाह की रस्म करने की जिद पर अड़ गया दूल्हा

आरोप है कि दूल्हा दहेज में बाइक मिलने पर ही निकाह की रस्म करने की जिद पर अड़ गया। इससे नाराज दुल्हन पक्ष और ग्रामीणों ने दूल्हा सहित पूरी बरात को बंधक बना लिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में गहमागहमी और हाथापाई हो गई।

किसी ग्रामीण ने सूचना कलियर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कलियर पुलिस गांव पहुंची और जानकारी ली। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के लोगों की समझौते को लेकर पंचायत हुई। बाद में दूल्हा बिना बाइक के ही निकाह करने को राजी हो गया, लेकिन दुल्हन ने शादी के लिए साफ इनकार कर दिया।

दुल्हन ने बरात के साथ जाने से इनकार कर दिया

काफी देर तक समझौते के प्रयास चलते रहे, लेकिन दुल्हन और उसके परिजनों ने उसे साथ भेजने से इनकार कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन लिए ही वापस सहारनपुर लौट गई।

एसओ जगमोहन रमोला ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।

दुल्हन ने बरात के साथ जाने से इनकार कर दिया। दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष को शादी के दौरान जो खर्च हुआ है, उसे देने का वादा किया है। इसके बाद बरात वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed