फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Fire in Sadbhavna Express During Chain Pulling Rumor Video Viral

Roorkee: सद्भावना एक्सप्रेस में आग लगने की खबर से हड़कंप, पहियों से उठती दिखी चिंगारी और धुआं, घबराकर उतरे लोग

Sun, 23 Jul 2023 06:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Jul 2023 06:27 PM IST
सार

सद्भावना एक्सप्रेस लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही थी। ट्रेन करीब साढ़े ग्यारह बजे रायसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, किसी ने गाड़ी की चेन खींच दी। चेन खींचते ही ट्रेन के पहियों में लगे ब्रेक जाम हो गए और ट्रेन के नीचे से चिंगारी व धुआं उठने लगा।  

विज्ञापन
Roorkee News: Fire in Sadbhavna Express During Chain Pulling Rumor Video Viral
सद्भावना एक्सप्रेस में आग लगने की खबर से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को आग लगने की खबर से हडकंप मच गया। दरअसल, किसी यात्री के चेन पुलिंग करने से ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए। जिसकी वजह से पहियों से धुंआ व चिंगारी निकलने लगी। धुंआ व चिंगारी निकलता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। डर के चलते यात्री डिब्बों से नीचे उतर गए। चालक और गार्ड ने मामले की जांच की। साथ ही ब्रेक सही कर ट्रेन को रवाना किया।

विज्ञापन


रविवार को सद्भावना एक्सप्रेस लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही थी। ट्रेन करीब साढ़े ग्यारह बजे रायसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, लेकिन यहां ट्रेन का स्टॉपेज नहीं था। इस बीच किसी ने गाड़ी की चेन खींच दी। चेन खींचते ही ट्रेन के पहियों में लगे ब्रेक जाम हो गए और ट्रेन रुक गई। जिसके चलते ट्रेन के नीचे से चिंगारी व धुआं उठने लगा। यात्रियों ने गाड़ी से धुआं निकलता देखा तो वह घबरा गए। यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग रही है।
विज्ञापन


Haldwani: अंकित चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी माही और दीपू रुद्रपुर से गिरफ्तार, सांप से डसवाकर की थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद वह घबराकर नीचे उतर गए। ट्रेन को रुकता देख चालक व गार्ड भी नीचे उतर गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और उठ रही चिंगारी को बुझाया। लक्सर स्टेशन अधीक्षक संजय तिवारी ने बताया कि किसी ने रायसी रेलवे स्टेशन से पहले ही ट्रेन की चेन खींची थी। जिसकी वजह से पहियों से चिंगारी व धुआं निकला था। ट्रेन को चेक करने के बाद आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

किसी ने सोशल मीडिया पर ट्रेन की बोगियों में आग की लपटें व धुआं निकलने का एक वीडियो डाल दिया। जिसमें यह भी बताया कि रासयी स्टेशन पर चंडीगढ़ लखनऊ सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन में यह घटना हुई है। वायरल वीडियो रेल मुख्यालय दिल्ली तक पहुंची तो खलबली मच गई। दिल्ली के अधिकारियों ने मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों से जानकारी ली। इस पर उन्होंने बताया कि ट्रेन में इस प्रकार आग लगने वाली कोई घटना नहीं हुई है।

फिर भी दिल्ली के अधिकारियों ने ट्रेन की बाबत जानकारी ली। जिस पर पता चला कि ट्रेन अंबाला पहुंच गई है। इसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर ट्रेन को अंबाला में ही रेलवे स्टेशन पर रोक कर प्रत्येक बोगी की गहनता से जांच की गई। जांच करने के बाद अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed