Roorkee: हाईवे पर कार और स्कूटी की टक्कर, जमकर हुई मारपीट, बीचबचाव कराने आए होमगार्ड से भी नोकझोंक
एक स्कूटी सवार खंजरपुर की तरफ से आया। उसकी टक्कर हाईवे से गुजर रही कार से हो गई। इस पर कार सवार ने अभद्रता कर दी।
विस्तार
रुड़की में हाईवे पर कार और स्कूटी की टक्कर होने पर जमकर हंगामा हो गया। दोनों के चालकों में हाईवे पर जमकर मारपीट हो गई। बीचबचाव कराने आए होमगार्ड के साथ भी दोनों वाहन सवारों की नोकझोंक हो गई। काफी देर तक हाईवे पर ड्रामा चलता रहा जिससे जाम लग गया। लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कराकर मामला शांत कराया।
पिथौरागढ़: विषुपति मनाने भारत से जा रहे छह नेपाली नागरिकों की सड़क दुर्घटना में मौत, पांच ने कूदकर बचाई जान
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित डमडम चौक पर बुधवार शाम हाईवे पर वाहनों की बड़ी संख्या में आवाजाही हो रही थी। इस बीच एक स्कूटी सवार खंजरपुर की तरफ से आया। उसकी टक्कर हाईवे से गुजर रही कार से हो गई। इस पर कार सवार ने अभद्रता कर दी। मामला बढ़ गया और कार व स्कूटी सवार में बीच हाईवे पर जमकर मारपीट हो गई। मारपीट होती देख हाईवे से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हाईवे पर लगा जाम
इस बीच ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड ने दोनों में बीचबचाव कराने का प्रयास किया लेकिन दोनों आपस में झगड़ा करते रहे। इससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम लग गया। काफी देर तक दोनों हाईवे पर आपस में भिड़ते रहे।
इस बीच लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। वहीं, होमगार्ड की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।