फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Fake documents of farmers prepared, two managers of sugar mill arrested in 36 crore scam

Roorkee: किसानों के फर्जी दस्तावेज किए तैयार, 36 करोड़ की धोखाधड़ी में शुगर मिल के दो मैनेजर गिरफ्तार

Sun, 03 Nov 2024 10:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Nov 2024 10:03 PM IST
सार

झबरेड़ा थाना क्षेत्र में इकबालपुर शुगर मिल के तत्कालीन केन मैनेजर पवन ढींगरा और एकाउंट मैनेजर उमेश शर्मा, पंजाब नेशनल बैंक की इकबालपुर शाखा के तत्कालीन बैंक मैनेजर और अन्य आरोपियों ने कई किसानों के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे।

विज्ञापन
Roorkee News Fake documents of farmers prepared, two managers of sugar mill arrested in 36 crore scam
धोखाधड़ी में शुगर मिल के दो मैनेजर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों के ऋण धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे इकबालपुर शुगर मिल के तत्कालीन केन मैनेजर और एकाउंट मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन मैनेजर और अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


झबरेड़ा थाना क्षेत्र में इकबालपुर शुगर मिल के तत्कालीन केन मैनेजर पवन ढींगरा और एकाउंट मैनेजर उमेश शर्मा, पंजाब नेशनल बैंक की इकबालपुर शाखा के तत्कालीन बैंक मैनेजर और अन्य आरोपियों ने कई किसानों के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इसके बाद सभी ने किसानों के नाम पर करीब 36.50 करोड़ का बैंक से ऋण लिया था। बताया जा रहा है कि कई सालों तक खेल चलता रहा। इस बीच बैंक की ओर से किसानों के घरों पर ऋण संबंधित नोटिस भेजे गए। नोटिस आने पर किसानों के होश उड़ गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद सीबीसीआईडी ने केस में संबंधित पांच लोगों को नोटिस भी जारी किए थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला था। इस पर अब पुलिस और सीबीसीआईडी ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को तत्कालीन केन मैनेजर और एकाउंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि केन मैनेजर पवन ढींगरा और एकाउंंट मैनेजर उमेश शर्मा को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि बैंक मैनेजर समेत तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Roorkee: सात साल की बच्ची को बहलाकर कमरे में ले गया अधेड़, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पवन ढींगरा की लक्सर मील और उमेश की बेहट में है तैनाती
पुलिस के अनुसार, इकबालपुर शुगर मिल के तत्कालीन केन मैनेजर पवन ढींगरा की वर्तमान में लक्सर शुगर मिल में केन मैनेजर के पद पर तैनाती है। जबकि तत्कालीन एकाउंट मैनेजर उमेश शर्मा की वर्तमान में शाकुंभरी शुगर मिल बेहट में एकाउंट मैनेजर के पद पर तैनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed