फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News DM held Meeting people not recognize Patwari, Consolidation Officer and VDO

Roorkee: डीएम ने लगाई चौपाल...पटवारी, चकबंदी अधिकारी और वीडीओ को ही नहीं पहचान पाए लोग

Mon, 23 Sep 2024 08:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Sep 2024 08:06 PM IST
सार

Roorkee News: जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के समक्ष ग्रामीणों ने समस्याएं रखीं। वहीं डीएम ने अधिकारियों के बाद कोटेदार को खड़ा कर पहचानने के लिए कहा तो लोगों ने उन्हें पहचान लिया, लेकिन किसी भी अधिकारी को नहीं पहचान पाए।

विज्ञापन
Roorkee News DM held Meeting people not recognize Patwari, Consolidation Officer and VDO
मंगलौर में डीएम ने लगाई चौपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान डीएम ने पटवारी, चकबंदी अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को खड़ा कर लोगों से पहचानने को कहा तो लोगों ने उन्हें पहचानने से मना कर दिया। यह देख डीएम ने तीनों अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन


सोमवार को नारसन ब्लॉक के ग्राम थीथकी में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के समक्ष ग्रामीणों ने समस्याएं रखीं। वहीं डीएम ने अधिकारियों के बाद कोटेदार को खड़ा कर पहचानने के लिए कहा तो लोगों ने उन्हें पहचान लिया। इसके अलावा फरियादी सुनील कुमार ने कहा कि वह गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी से पोटेशियम सल्फेट लेकर गया था लेकिन वह एक्सपायरी डेट का निकला। डीएम ने जिला गन्ना विकास अधिकारी को आदेश दिया कि तत्काल स्टॉक जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


Haridwar: डीएम ने श्रम आयुक्त समेत कई कार्यालयों में मारा छापा, नदारद मिले कई कर्मचारी-अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव में पानी के निकासी की समस्या है। इसके लिए गांव के तालाब की खोदाई कराए जाने की जरूरत बताई। साथ ही उन्होंने गांव में स्थित स्कूल और एएनएम सेंटर के सामने कुछ कबाड़ डालकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत भी की। वहीं गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कितने बच्चे पंजीकृत हैं और कितने रोजाना केंद्र पर पहुंचते हैं। इसकी जांच कराए जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।

कार्यक्रम में पहुंची कई महिलाओं ने राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत की। थीथकी निवासी सुमन ने बताया कि उसके पड़ोसी ने हमला करके उसे घायल किया था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वहीं ग्रामीणों ने गांव में कूड़ा डालने का कोई नियत स्थान नहीं होने का भी मामला उठाया। कुछ ग्रामीणों ने गांव में कच्ची शराब की बिक्री होने की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने इन सभी मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed