फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Owner of shuttering warehouse arrested in Dhanpura blast firecracker making material was found

Haridwar: धनपुरा में हुए धमाके में शटरिंग गोदाम का मालिक गिरफ्तार, घर के अंदर से मिला था पटाखे बनाने का सामान

Tue, 15 Apr 2025 04:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Apr 2025 04:49 PM IST
सार

सोमवार को धनपुरा में शटरिंग के गोदाम में थिनर के ड्रम में धमाका हो गया था। इस दौरान दो लोग घायल भी हुए थे। 

विज्ञापन
Haridwar News Owner of shuttering warehouse arrested in Dhanpura blast firecracker making material was found
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम धनपुरा में सोमवार को हुए धमाके के बाद पुलिस ने शटरिंग गोदाम के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसके परिवार के सदस्य पहले पटाखा फैक्टरी चलाते थे, जिसे बंद कर दिया गया था और उसका सामान गोदाम में रखा हुआ था। 

विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सोमवार को धनपुरा में शटरिंग के गोदाम में थिनर के ड्रम में धमाका हो गया था। इस दौरान दो लोग घायल भी हुए थे। धमाके के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की थी। एफएसएल, बीडीएस सहित अन्य टीम में भी बुलाकर जांच कराई गई।
विज्ञापन


Haridwar News: गुरुकुल विवि के छात्र गुटों में विवाद के बाद हुई फायरिंग, एक छात्र के हाथ में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान गोदाम के कमरे के अंदर से भारी मात्रा में गंधक पोटाश आदि बरामद हुए थे। यह पदार्थ विस्फोटक हैं। आबादी क्षेत्र में गोदाम के अंदर इनको रखा गया था। इस मामले में आरोपी शौकीन निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि दो साल पहले उसके परिवार के सदस्य पटाखा बनाने की फैक्टरी चलाते थे। जिसे बाद में बंद कर दिया गया था इसका सामान ही गोदाम में रखा हुआ था। अन्य कौन लोग इसमें शामिल हैं, इसकी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed