फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Carriage Train Two coaches derailed in Laksar bypass

Roorkee News: लक्सर बाईपास पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो डिब्बे, बड़ा हादसा होने से बचा 

Mon, 18 Jan 2021 11:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Jan 2021 11:10 PM IST
सार

  • शाम करीब छह बजे लक्सर बाईपास पर हुआ हादसा, रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे
  • मुरादाबाद से सहारनपुर की ओर जा रही थी मालगाड़ी, लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

विज्ञापन
Roorkee News: Carriage Train Two coaches derailed in Laksar bypass
पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में लक्सर बाईपास पर सोमवार को मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को तत्काल रोक दिया, जिससे बड़ी दुर्घटना बच गई। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने डिब्बे को पटरियों पर चढ़ाने का काम तेजी से शुरू कर दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद लक्सर-सहारनपुर, लक्सर-मुरादाबाद, लक्सर-हरिद्वार रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब छह बजे एक मालगाड़ी मुरादाबाद से सहारनपुर की ओर जा रही थी। लक्सर में स्टॉपेज के बाद मालगाड़ी जैसे ही रुड़की की तरफ बढ़ी तो बाईपास आउटर के नजदीक दो डिब्बे अचानक पटरी से नीचे उतर गए। लोको पायलट को जैसे ही मालगाड़ी के पहिये पटरी से उतरने का पता चला तो इमरजेंसी ब्रेक लगाया। साथ ही लक्सर और मुरादाबाद के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही लक्सर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक संतोष कुमार और रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने डिब्बों को पटरी पर वापस चढ़ाने का काम शुरू कर दिया। स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बों को पटरी पर चढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके बाद पटरी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन ट्रेनें हुईं बाधित
- देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस
- न्यू ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 
- देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस

जनशताब्दी एक्सप्रेस में लगेंगे पांच अतिरिक्त कोच

नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इसके लिए मंडल मुख्यालय की ओर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में पांच नए अतिरिक्त कोच लगाए जाने की तैयारी है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार उत्तर रेलवे, रेलवे बोर्ड को भी भेजा गया है।

स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि देहरादून वाराणसी जनता एक्सप्रेस और देहरादून-ओखा एक्सप्रेस में पांच नए कोच लगा दिए गए हैं। ऐसे में इन दोनों ट्रेनों में कोच की संख्या 13 से बढ़कर 18 हो गई है।

राप्ती गंगा में एक अतिरिक्त कोच लगाया गया है। देहरादून प्रयागराज की संख्या 12 से बढ़ाकर 15 कर दी गई है। देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस में 17 कोच और देहरादून नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में 16 कोच पूर्व की भांति यथावत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed