फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Attack on Energy Corporation team during collect dues eight employees were injured

Roorkee: गाधारोना गांव में बकाया वसूलने गई ऊर्जा निगम की टीम पर हमला, नकदी भी छीनी, आठ कर्मचारी घायल

Tue, 11 Feb 2025 09:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Feb 2025 09:45 PM IST
सार

Roorkee News: लंढौरा फीडर के अवर अभियंता मुकेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह वह गाधारोना गांव में शिविर लगाकर बकाया वसूली कर रहे थे। इस उन्होंने एक ग्रामीण से बकाया जमा करने की बात कही। जिसके बाद वहां बवाल शुरू हो गया।

विज्ञापन
Roorkee News Attack on Energy Corporation team during collect dues eight employees were injured
कोतवाली में लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बकाया वसूलने गई ऊर्जा निगम की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में आठ कर्मचारी घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान लाइनमैन की जेब से करीब पचास हजार की नकदी भी छीन ली गई है। कर्मचारियों ने मौके पर ही वाहन छोड़कर भागकर अपनी जान बचाई। अवर अभियंता ने पांच को नामजद करते हुए पंद्रह अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली पुलिस को लंढौरा फीडर के अवर अभियंता मुकेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह वह गाधारोना गांव में शिविर लगाकर बकाया वसूली कर रहे थे। इस उन्होंने एक ग्रामीण से बकाया जमा करने की बात कही।
विज्ञापन


ग्रामीण कुछ देर बाद अपने साथ कई अन्य लोगों को साथ लेकर शिविर में पहुंचा। आरोप है कि उक्त लोगों ने उनपर और टीम पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें मुकेश कुमार, अब्दुल मलिक, नदीम, विजय, नरेंद्र, रविंद्र, सचिन, सुखपाल व सुक्कड़ घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

National Games: सीएम धामी बोले- खेलों का हब बन रहा टिहरी, झील में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी होंगी

आरोप है कि उक्त लोगों ने मारपीट करते हुए लाइनमैन नदीम से 50 हजार की नकदी भी छीन ली। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामला बढ़ता देख टीम के सदस्य मौके पर ही वाहन छोड़कर भाग निकले और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि अवर अभियंता की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।

नहीं थम रहे हमले, आए दिन पिट रहे कर्मचारी
ऊर्जा निगम की टीम पर बकाया वसूली को लेकर आए दिन हमले हो रहे हैं। गाधारोणा की घटना से पूर्व मंगलौर क्षेत्र में टिकौला कलां गांव और एक अन्य गांव में पिछले महीने भी टीम पर हमले हो चुके हैं। जिसमें ऊर्जा निगम की टीम की ओर से केस दर्ज कराए गए हैं। बावजूद इसके टीम पर आए दिन हमले हो रहे हैं। ऐसे में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed