फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Advocate digitally arrested for almost two hours fake warrant shown and demand 2.25 lakh

Roorkee: अधिवक्ता को पौने दो घंटे किया डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वारंट दिखाया, फिर की सवा दो लाख की डिमांड

Fri, 13 Sep 2024 09:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Sep 2024 09:45 PM IST
सार

अधिवक्ता मोहम्मद सलीम भगवानपुर कचहरी में वकील हैं। देर शाम उनके नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया और उसने खुद को हैदराबाद साइबर पुलिस से बताया। इसके बाद उनसे फोन पर ही जुड़े रहने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
Roorkee News Advocate digitally arrested for almost two hours fake warrant shown and demand 2.25 lakh
डिजिटल अरेस्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रुड़की में एक अधिवक्ता को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने सवा लाख रुपये की डिमांड कर दी। अधिवक्ता को करीब पौने दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट किया। साथ ही ठग ने हैदराबाद साइबर क्राइम कार्यालय में मुकदमा दर्ज होने की बात करते हुए आतंकवादियों को उपकरण खरीदने के लिए पैसे भेजने की बात कहकर डराया।

विज्ञापन


रुड़की के मोहल्ला आजाद नगर निवासी अधिवक्ता मोहम्मद सलीम भगवानपुर कचहरी में वकील हैं। शुक्रवार देर शाम को उन्होंने एसपी देहात एसके सिंह के कार्यालय पहुंचकर आपबीती सुनाई। बताया कि वह भगवानपुर से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


तभी उनके नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया और उसने खुद को हैदराबाद साइबर पुलिस से बताया। साथ ही बताया कि अधिवक्ता सलीम का नाम डार्क वेब में सामने आ रहा है। इसके अलावा आतंकवादियों को उनके खाते से पैसा भेजा गया है। जबकि उनका यह खाता हैदराबाद में खुला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रधानाचार्य के पदों पर होने वाली विभागीय सीधी भर्ती परीक्षा स्थगित, 29 सितंबर को थी प्रस्तावित


इससे अधिवक्ता सलीम की पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें यह भी बताया कि उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। साथ ही वह उनसे डिजिटल तौर पर जुड़े रहेंगे और साइबर पुलिस को सहयोग करेंगे।

इसके बाद उनसे मामले को रफा-दफा करने को लेकर रकम की डिमांड की। सवा दो लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। करीब पौने दो घंटे बाद वह बात करते हुए एसपी देहात के कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी एसके सिंह ने ठगों से बात की और इसके बाद आरोपियों का नंबर बंद हो गया। बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed