फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: 10 Year Old Boy Died after Boy suppressed private parts and stomach in name of treatment

रुड़की: इलाज के नाम पर युवक ने दबाए प्राइवेट पार्ट और पेट, 10 साल के दिव्यांग बच्चे की मौत

Tue, 20 Apr 2021 10:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Apr 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Roorkee News: 10 Year Old Boy Died after Boy suppressed private parts and stomach  in name of treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुड़की में दिव्यांग बच्चे को ठीक करने के नाम पर एक युवक ने उसका प्राइवेट पार्ट और पेट को जोर से दबा दिया, जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई। आननफानन परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। घर आने के कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि वह मानसिक रूप से कमजोर है।

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति का दस वर्षीय बेटा दिव्यांग है। सोमवार शाम बच्चे की मां घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच एक युवक आया। आरोप है कि उसने बच्चे की दिव्यांगता ठीक करने का दावा किया। बच्चे की मां उसके झांसे में आ गई और उपचार करवाने के लिए राजी हो गई। आरोप है कि युवक ने बच्चे का उपचार करने के नाम पर उसका पेट कई बार जोर से दबा दिया। इतना ही नहीं उसका प्राइवेट पार्ट भी पकड़कर जोर से दबाया। इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


परिजन उसे पास के ही एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने बच्चे का उपचार करने के बाद घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने के कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, पुलिस घर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने युवक की आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। चौकी प्रभारी नरेश कुमार गंगवार ने बताया कि बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि युवक को मंगलवार को रुड़की से हिरासत में लिया गया है। युवक भी मानसिक रूप से कमजोर लग रहा है। उसके परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो से पकड़ में आया युवक
बताया जा रहा है कि बच्चे का उपचार करने से पहले युवक डांस कर रहा था। इस बीच कुछ बच्चों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। पुलिस ने जब आसपास के लोगों से युवक की जानकारी ली तो बच्चों ने वीडियो उपलब्ध कराई। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश की। मंगलवार दोपहर पुलिस ने युवक को रुड़की से पकड़ लिया। इस दौरान युवक ने हंगामा शुरू कर दिया, जिस पर पुलिस उसे सिविल लाइंस कोतवाली लेकर पहुंची। यहां हवालात में बंद होने करने पर भी उसने हंगामा किया। साथ ही दरवाजे तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह युवक को शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed