फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee MLA disconnected power connections of powar corporation officials

Roorkee: विधायक ने काटे ऊर्जा निगम के अधिकारियों के कनेक्शन, क्षेत्र में बिजली प्रभावित रहने से थे नाराज

Tue, 23 Dec 2025 08:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Dec 2025 08:50 PM IST
सार

झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने 20 दिन पहले अधीक्षण अभियंता कार्यालय आकर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की थी। शिकायत नहीं सुनी गई तो ऊर्जा निगम के अधिकारियों के कनेक्शन काट दिए।

विज्ञापन
Roorkee MLA disconnected power connections of powar corporation officials
बिजली के कनेक्शन काटे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुड़की क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने से नाराज झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती समर्थकों के साथ रुड़की पहुंचे और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के सरकारी आवासों की बिजली काट दी। अधिकारियों ने विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

विज्ञापन


झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने 20 दिन पहले अधीक्षण अभियंता कार्यालय आकर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की थी। विधायक ने बताया था कि झबरेड़ा में 8 से 10 घंटे तक रोजाना बिजली कटौती की जा रही है। कहा था कि जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो वह अधिकारियों के कनेक्शन काटेंगे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 8.30 बजे विधायक समर्थकों के साथ रुड़की पहुंचे और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के आवास के कनेक्शन काट दिए। चेतावनी दी कि यदि अब भी बिजली आपूर्ति बेहतर नहीं हुई तो हाइटेंशन लाइन काट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकिता हत्याकांड: पूर्व जिपं सदस्य आरती गौड़ ने दिया भाजपा से इस्तीफा, वायरल वीडियो में लगे थे गंभीर आरोप

वहीं, अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत का कहना है कि ऊर्जा निगम की ओर से सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं, ऐसे में रोस्टिंग करनी पड़ती है, हालांकि इसकी सूचना पूर्व में ही दे दी जाती है।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि विद्युत वितरण उपखंड प्रथम एसडीओ आकाश सिंह की ओर से रुड़की कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती और उनके समर्थकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed