फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Laksar News Dispute between in-laws and parents husband shot referred to higher center

Roorkee: लक्सर में ससुराल और मायके पक्ष के बीच हुआ विवाद, पति को लगी गोली, हायर सेंटर रेफर

Wed, 26 Jun 2024 10:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Jun 2024 10:02 PM IST
सार

Roorkee News: पति और पत्नी में विवाद के बाद से पत्नी अपने मायके रह रही थी। पति शाम को गांव पहुंचा तो पत्नी के परिवार वालों के साथ उसका झगड़ा हो गया। आरोप है कि उसके साले ने उस पर गोली चला दी।

विज्ञापन
Roorkee Laksar News Dispute between in-laws and parents husband shot referred to higher center
गोली चली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी के साथ चल रहे विवाद के बाद ससुराल व पत्नी के मायके वालों के बीच हुई कहासुनी हो गई। इस दौरान मारपीट के बाद गोली लगने से महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी कला गांव निवासी कृष्णपाल ग्राम प्रधान हैं। उनकी शादी उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के गांव गदनपुर की युवती से हुई थी। उनका पिछले कुछ दिनों से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। जिसके चलते उनकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


बुधवार की शाम ग्राम प्रधान कृष्ण पाल के ससुराल वाले अपनी बहन को छोड़ने के लिए खेड़ी कला गांव में आए थे, लेकिन इस बीच ग्राम प्रधान की ससुराल वालों से कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: राज्य में लागू नियम के खिलाफ वसूली कर रहा था पिटकुल, नियामक आयोग ने की सख्ती

इस दौरान हथियार भी निकल गए। वहीं गोली चलने पर ग्राम प्रधान कृष्णपाल घायल हो गया। उसके पैर पर गोली लगी है। किसी ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। लेकिन उससे पहले ही परिवार के लोग घायल कृष्णपाल को लेकर अस्पताल पहुंच गए, जहां से डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद कृष्णपाल के ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। उधर, कृष्णपाल का कहना है कि उनके साले ने कार के डैशबोर्ड में रखे तमंचे से उनके ऊपर फायर झोंका है।

उधर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तक घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed