फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Drug department team raided medicines manufactured under guise of food license factory sealed

Roorkee: ड्रग विभाग की टीम ने मारा छापा, फूड लाइसेंस की आड़ में बन रही थी दवाएं, फैक्टरी सील

Tue, 02 Apr 2024 09:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Apr 2024 09:11 PM IST
सार

रुड़की क्षेत्र में फूड लाइसेंस की आड़ में दवाएं बनाने का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ड्रग विभाग की टीम लगातार इन फैक्टरियों पर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Roorkee Drug department team raided medicines manufactured under guise of food license factory sealed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

देहरादून से आई ड्रग विभाग की टीम ने एक फैक्टरी में छापा मारा। फूड लाइसेंस की आड़ में फैक्टरी में दवाएं बनाई जा रही थीं। टीम ने फैक्टरी से बड़ी संख्या में दवाएं तैयार करने वाला सामान कब्जे में लेकर फैक्टरी को सील कर दिया है।

विज्ञापन


रुड़की क्षेत्र में फूड लाइसेंस की आड़ में दवाएं बनाने का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ड्रग विभाग की टीम लगातार इन फैक्टरियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में देहरादून ड्रग विभाग की टीम को रुड़की के सुनहरा में एक फैक्टरी में फूड लाइसेंस की आड़ में दवाएं बनाने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर विभाग ने गोपनीय तरीके से जांच की तो मामला सही निकला।
विज्ञापन


Haris Farooqui: आईएसआईएस एजेंट हारिस को लेकर दून पहुंची NIA की टीम, कई स्थानों पर लेजाकर की पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर टीम ने सुनहरा स्थित फैक्टरी में पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान टीम को फैक्टरी में बड़ी मात्रा में गड़बड़ी मिली। टीम ने मामले की बारीकी से जांच की तो पता चला कि कैप्सूल बनाने में जो प्लेट्स होते हैं, उनका फैक्टरी में निर्माण किया जा रहा था। साथ ही कई दवाएं तैयार की जा रही थीं।

टीम ने फैक्टरी के तमाम दस्तावेज चेक कर प्लेट्स के बॉक्स और ड्रम को कब्जे में लेकर गंगनहर कोतवाली में रखवा दिए जबकि फैक्टरी को सील कर दिया है। असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर सुधीर कुमार ने बताया कि फूड लाइसेंस की आड़ में फैक्टरी में दवाएं तैयार की जा रही थीं।

फैक्टरी के मालिक हैदराबाद निवासी हैं। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। इस दौरान औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, इंस्पेक्टर जगदीश रतूड़ी, संजय नेगी और योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed