फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee disabled youth died after drug addict brutally assaulted him inserted sugarcane in his private part

नशेड़ी ने दिव्यांग युवक से की हैवानियत: खेत में ले जाकर प्राइवेट पार्ट में डाला गन्ना, ज्यादा खून बहने से मौत

Fri, 07 Mar 2025 11:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Mar 2025 11:54 PM IST
सार

Roorkee Crime News: आरोपी नशे की हालत में मानसिक दिव्यांग युवक को एक गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि प्रमोद ने दिव्यांग के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया।

विज्ञापन
Roorkee disabled youth died after drug addict brutally assaulted him inserted sugarcane in his private part
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड में रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव में नशेड़ी युवक ने एक मानसिक रूप से दिव्यांग युवक के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया। अधिक खून बहने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव का युवक (30) मानसिक रूप से दिव्यांग था।

विज्ञापन


शुक्रवार को वह गांव में घूम रहा था। तभी गांव निवासी प्रमोद नशे की हालत में उसे एक गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि प्रमोद ने दिव्यांग के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया। दिव्यांग ने शोर मचाया तो आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे।उनको देख प्रमोद फरार हो गया। ग्रामीण लहूलुहान हालत में दिव्यांग को पास के एक अस्पताल में ले गए, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


Roorkee: पेपर देने आई 10वीं की छात्रा का दिनदहाड़े स्कूल के बाहर से अपहरण, नशीला पदार्थ सुंघाकर ले गए दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और मृतक के भाई ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर ने बताया कि आरोपी प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed