फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee crime news Youth Murder pretext of showing him Kawarbody was found on canal track

Roorkee: कांवड़ दिखाने के बहाने युवक को बाइक पर ले गए, नहर की पटरी पर मिला शव, हत्या का आरोप

Sun, 28 Jul 2024 01:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Jul 2024 01:12 PM IST
सार

Roorkee Crime News: मृतक के भाई का अरोप है कि तीन युवक उसके भाई को कांवड़ दिखाने के बहाने ले गए थे, उन्होंने ही उसकी हत्या की है।

विज्ञापन
Roorkee crime news Youth Murder pretext of showing him Kawarbody was found on canal track
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के मंगलौर में कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले जाकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नारसन क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी अंकुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई आकाश को 26 जुलाई की रात को गौरव व विकास निवासी ग्राम नसीरपुर और रजत निवासी मोहम्मदपुर जट कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले गए थे, लेकिन देर रात तक भी आकाश वापस नहीं आया।
विज्ञापन


आकाश का शव नहर की पटरी पर शनिवार देर शाम मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, रविवार सुबह मृतक के भाई ने तीनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी में कुदरत का कहर: उजड़े आशियाने...राहत शिविर में अपनों को देख रो पड़े लोग, भावुक कर देंगी तस्वीरें

गन्ने के खेत में मिला शव, शिनाख्त नहीं
गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार दोपहर किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि मोहम्मदपुर-सकौती मार्ग के पास एक गन्ने के खेत में शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इस बीच सूचना पर फार्मासिस्ट विजय कुमार और चालक विशाल शर्मा लेकर मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखकर सड़क तक लाई। वहां से शव को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया। नारसन चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed