फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee crime news: Miscreants with arms weapon done Robbery in contractor house

रुड़की में डकैती: हथियारबंद बदमाशों ने ठेकेदार के घर बोला धावा, 5.70 लाख रुपये और जेवर लूटकर हुए फरार

Tue, 06 Sep 2022 08:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चुड़ियाला (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, चुड़ियाला (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Sep 2022 08:35 PM IST
सार

तीन बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। दो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद घर में जो भी नकदी व जेवर रखे हैं उन्हें देने की बात कही और अनुज को कमरे में ले गए।

विज्ञापन
Roorkee crime news: Miscreants with arms weapon done Robbery in contractor house
ठेकेदार के घर डकैती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हथियारबंद बदमाशों ने ठेकेदार के घर पर धावा बोलकर उन्हें और उनकी पत्नी को धमकाकर 5.70 लाख की नकदी व लाखों की कीमत के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दंपती से मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जंगल में फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


झबरेड़ा थाना क्षेत्र के फक्करहेड़ी गांव निवासी अनुज अष्टवाल सरकारी विभागों में ठेकेदारी करते हैं। उनकी पत्नी माया रवि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलस्वागाज में शिक्षिका हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने गांव के बाहर दो मंजिला घर बनाया है। सोमवार रात गांव के कुछ लोगों के साथ घर के आंगन में अनुज ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे थे। करीब साढ़े 11 बजे ग्रामीण उनके घर से चले गए। अनुज दरवाजा बंद करके ऊपर के कमरे में जा रहे थे। 
विज्ञापन


Dehradun: खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ झगड़ा, पति ने सिर पर क्रिकेट बैट मारकर की पत्नी की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान तीन बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। दो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद घर में जो भी नकदी व जेवर रखे हैं उन्हें देने की बात कही और अनुज को कमरे में ले गए। इस बीच बदमाशों ने उनकी पत्नी को भी बंधक बना लिया और अलमारी खुलवाई। उन्होंने अलमारी में रखे 5.70 लाख रुपये और जेवर लूट लिए। इसके अलावा अनुज की पत्नी के कानों से कुंडल, गले से चेन और हाथों की उंगली से अंगूठी भी लूट ली।

दंपती ने विरोध किया तो उन्हें पीटा गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर जंगल में फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दो बदमाश घर के बाहर निगरानी के लिए खड़े थे। बदमाशों के जाने के बाद अनुज ने शोर मचाया तो ग्रामीण जाग गए और मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही एसओ संजीव थपलियाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। 

पत्नी को लड़वा रहे हैं चुनाव

अनुज अष्टवाल ने बताया कि वह इस बार अपनी पत्नी को ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार सुबह पत्नी को साथ लेकर नामांकन करवाने जाना था। चुनाव को देखते हुए उन्होंने बैंक से नकदी निकालकर घर में रखी थी लेकिन नामांकन से पहले ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। इसके चलते वह मंगलवार को नामांकन नहीं करवाने जा सके।  

...तो रेकी कर वारदात को दिया अंजाम

अनुज अष्टवाल ने हाल ही में नए घर में प्रवेश किया है और वह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। परिवार के अन्य लोग पुराने घर में रहते हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को अनुज के बारे में पूरी जानकारी रही होगी। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी तरह से रेकी की होगी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार सुबह से एक कार गांव में चक्कर काट रही थी। उसमेें चार से पांच लोग सवार थे। ग्रामीणों ने पुलिस को कार का नंबर भी दिया है। पुलिस कार नंबर के आधार पर गहनता से जांच कर रही है। 

112 पर की कॉल, उत्तराखंड से पहले पहुंची यूपी पुलिस 

लूट की घटना के बाद अनुज अष्टवाल ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। यूपी और उत्तराखंड दोनों जगह की पुलिस को एक साथ सूचना मिली। सूचना मिलते ही यूपी पुलिस गांव पहुंची। कुछ देर बाद झबरेड़ा पुलिस भी पहुंच गई। ऐसे में ग्रामीण एक बारगी तो हैरत में पड़ गए कि दोनों प्रदेशों की पुलिस किसी अन्य मामले में तो गांव नहीं आई है। 

बदमाशों ने जिस गांव फक्करहेड़ी में ठेकेदार अनुज अष्टवाल के घर सोमवार रात लूट की वारदात को अंजाम दिया है वह हरिद्वार जिले में आता है लेकिन सहारनपुर की सीमा से भी सटा हुआ है। गांव के आसपास का अधिकतर हिस्सा सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में पड़ता है। अन्य हिस्सा झबरेड़ा थाना क्षेत्र में आता है। 

सोमवार रात अनुज ने 112 नंबर पर कॉल की तो एक साथ यूपी और उत्तराखंड पुलिस से कॉल कनेक्ट हो गई व सूचना दोनों प्रदेशों की पुलिस को मिली। मामला झबरेड़ा थाना क्षेत्र का होने पर दोनों थानों की पुलिस लौट गई। एक साथ दो प्रदेशों और तीन थानों की पुलिस पहुंचने से ग्रामीण भी हैरत में पड़ गए। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। 112 पर कॉल की तो यूपी पुलिस के पास जा लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed