फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime Gangster Doing Firing on retired teacher home got shot family saved their lives by hiding

Roorkee: गैंगस्टर ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड शिक्षक को लगी गोली, परिवार ने छिपकर बचाई जान

Sun, 06 Oct 2024 07:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Oct 2024 07:20 PM IST
सार

पुरानी रंजिश में गैंगस्टर दीपक सैनी रविवार की शाम अपने आठ से दस साथियों के साथ कई बाइकों पर सवार होकर शशांक के घर पर पहुंचा। इसके बाद शशांक के घर पर तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Roorkee Crime Gangster Doing Firing on retired teacher home got shot family saved their lives by hiding
रुड़की में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी रंजिश में एक गैंगस्टर ने रविवार को आठ से दस साथियों के साथ मिलकर एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली शिक्षक के पैर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, परिवार ने घर में छिपकर जान बचाई। परिजनों ने शिक्षक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और फायरिंग करने वालों की तलाश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रेमराजपुर गांव निवासी दीपक सैनी गैंगस्टर है। दीपक सैनी का पास के ही गांव रुहालकी निवासी हिस्ट्रीशीटर शशांक से विवाद चला आ रहा है। बताया जा रहा है कि दीपक और शशांक में पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते रविवार की शाम दीपक सैनी अपने आठ से दस साथियों के साथ कई बाइकों पर सवार होकर शशांक के घर पर पहुंचा।
विज्ञापन


Roorkee Crime: डंडे से पीट-पीटकर प्राइवेट स्कूल के चौकीदार की हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शशांक के घर पर तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस बीच एक गोली शशंका के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हुकम सिंह के एक पैर में जा लगी और वह जमीन पर गिर गए। फायरिंग की घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। वहीं, घटना को अंजाम देने बाद आरोपी हवा में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। उधर, परिजन शिक्षक को सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया है। उधर, सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। साथ ही हमलावरों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फायरिंग करने वालों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।
- एसके सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed