{"_id":"6681094a1bd7cf71fe093507","slug":"roorkee-crime-firing-on-youth-going-to-distribute-wedding-cards-with-his-grandfather-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
Sun, 30 Jun 2024 01:06 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:06 PM IST
सार
Roorkee Crime News: युवक की 15 जुलाई को शादी है। वह अपने दादा के साथ शादी के कार्ड देने के लिए इकबालपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के इकबालपुर फाटक के पास फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बाइक सवार बदमाशों ने दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक को पांव में गोली लगी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी गौरव कुमार की शादी 15 जुलाई को है। वह अपने दादा जगतसिहं के साथ अपनी शादी के कार्ड देने के लिए इकबालपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह इकबालपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली गौरव पांव में लगी। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
कातिल मां की हैवानियत: बेटी का गला दबाते समय छटपटाहट भी उसे झकझोर न सकी, प्रेमी ने पकड़ लिए थे हाथ-पांव
विज्ञापन
गोली चलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले कौन लोग थे, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।