फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: body of the employee found on the roof of the mess in IIT, police engaged in investigating CCTV

रुड़की: आईआईटी में मेस की छत पर मिला कर्मचारी का शव, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Fri, 18 Feb 2022 06:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Feb 2022 06:32 PM IST
सार

आईआईटी के सुरक्षा अधिकारी की सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने आईआईटी परिसर में मेस की छत से शव नीचे उतारा। इस दौरान कर्मचारी की नाक से खून बह रहा था। 

विज्ञापन
Roorkee: body of the employee found on the roof of the mess in IIT, police engaged in investigating CCTV
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

आईआईटी परिसर में एक मेस की छत पर मेस कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस की जांच में कर्मचारी की नाक से खून बहता मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मनोरंजन (38) पुत्र सूर्य प्रसाद निवासी गांव अकामापुर, जिला रामपुर (यूपी) रुड़की आईआईटी परिसर स्थित कोटलिया अपार्टमेंट की मेस में काम करते थे। बृहस्पतिवार शाम वह अचानक लापता हो गए। साथी कर्मचारियों ने तलाश की तो मेस की छत पर वह मृत मिले। आईआईटी के सुरक्षा अधिकारी केपी सिंह ने घटना की सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand : हाईकोर्ट ने पूछा, प्रदेश में सांसदों और विधायकों पर कितने आपराधिक मुकदमे दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और छत से शव नीचे उतरवाया। इस दौरान कर्मचारी की नाक से खून बह रहा था। पुलिस ने मेस के कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed