फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Accident Tractor trolley crushed two bike riders Youths they died on the spot

Roorkee Accident: मंडावली में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Mon, 10 Jun 2024 10:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की/लिब्बरहेड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की/लिब्बरहेड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jun 2024 10:38 PM IST
सार

Roorkee Accident News: दोनों युवक कंपनी में काम करने के बाद बाइक से घर लाैट रहे थे। मंडावली के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मुजफ्फरनगर की ओर जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अचानक ही बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Roorkee Accident Tractor trolley crushed two bike riders Youths they died on the spot
हादसे में युवकों की मौत के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद-मंगलौर मार्ग पर मंडावली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को सीएचसी मंगलौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


मंगलौर के लहबोली निवासी बंटी (20) और अमित (22) गुरुकुल नारसन स्थित एक कंपनी में काम करने के बाद बाइक से घर लाैट रहे थे। मंडावली के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मुजफ्फरनगर की ओर जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अचानक ही बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद चालक उन्हें कुचलते हुए भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


Rishikesh: उज्जैनी एक्सप्रेस में टॉयलेट के पास काली पॉलीथीन में मिले महिला के कटे हुए हाथ और पैर, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख ट्रैक्टर चालक सकपका गया और मौके से फरार हो गया। लोगों ने लहूलुहान पड़े दोनों युवकों की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को उठाया और एंबुलेंस की मदद से मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पहुंच गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना की तहरीर मिल गई है। मामले में ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed