{"_id":"619c9af913fe7f731d0e8f75","slug":"roorkee-accident-news-women-death-during-bus-and-bike-collision-on-haridwar-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: रोडवेज बस की चपेट में आई दंपती की बाइक, टक्कर लगने से महिला की मौत, ग्रामीणों ने हाइवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: रोडवेज बस की चपेट में आई दंपती की बाइक, टक्कर लगने से महिला की मौत, ग्रामीणों ने हाइवे किया जाम
Tue, 23 Nov 2021 01:14 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:14 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार, थाना बहादराबाद क्षेत्र के गांव एक्कड़ कलां निवासी शमशेर मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी भूरी और पांच साल के बेटे अलीशान के साथ बुलेट से रुड़की में एक शादी में शामिल होने आ रहे थे।
बस की टक्कर से महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइक सवार दंपती को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद उसी बस ने महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को एंबुलेंस में ले जाने का प्रयास किया तो परिजन पुलिस से भिड़ गए और धक्कामुक्की हो गई। किसी तरह पुलिस ने परिजनों को शांत कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही बस और चालक को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, थाना बहादराबाद क्षेत्र के गांव एक्कड़ कलां निवासी शमशेर मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी भूरी और पांच साल के बेटे अलीशान के साथ बुलेट से रुड़की में एक शादी में शामिल होने आ रहे थे। जैसे ही उनकी बुलेट हरिद्वार हाईवे स्थित बेलड़ी गांव के सामने पहुंची तो पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बस की टक्कर से भूरी छिटककर हाईवे पर गिरी। फिर उसी बस ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शमशेर और अलीशान हाईवे किनारे जा गिरे।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच परिजन भी मौके पर आ गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मुआवजे की जिद पर अड़ गए। इस बीच पुलिस ने शव को हाईवे से हटाकर एंबुलेंस में रखने का प्रयास किया तो परिजन पुलिस से भिड़ गए और धक्कामुक्की हो गई। पुलिस ने किसी तरह शव को एंबुलेंस में रखकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दीप कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि चालक और बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
दोनों तरफ लगा लंबा जाम
हाईवे पर हादसा होने के बाद वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर एक साइड से वाहनों को गुजारने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच ग्रामीण और महिला के परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने से लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस ने हाईवे खुलवाकर यातायात शुरू करवाया।