फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Accident News Truck Hits Buffalo Bogie in Khanpur One Killed on Spot

Roorkee Accident: खानपुर में हादसा, ट्रक ने भैंसा बुग्गी में मारी टक्कर, एक युवक की माैत, दो घायल

Sun, 17 Nov 2024 09:50 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Nov 2024 09:50 AM IST
सार

Roorkee Accident News: तीन युवक सुबह खेतों में रहे थे। इस दाैरान लक्सर रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक ने युवकों की भैंसा बुग्गी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Roorkee Accident News Truck Hits Buffalo Bogie in Khanpur One Killed on Spot
खानपुर में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुड़की के खानपुर में रविवार तड़के हादसा हो गया। हाइवे पर एक भैंसा बुग्गी में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दाैरान हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई। वहीं, एक भैंसे की भी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली लगाकर हाईवे जाम कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणवाला गांव निवासी पोपिन(28) पुत्र लखीराम, शेखर(25) पुत्र सोमी, सौरभ पुत्र चरण सिंह रविवार तड़के करीब छह बजे अपनी भैंसा बुग्गी लेकर खानपुर की ओर खेतों में जा रहे थे। जैसे ही वह खानपुर-लक्सर हाईवे पर खानपुर कस्बे के पास पहुंचे। इसी दौरान लक्सर की ओर से आ रहे तेज गति के ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही पोपिन की मौत हो गई।
विज्ञापन


Dehradun: हादसे के बाद सड़कों पर दिखा फ़र्क़, पुलिस भी सतर्क, जायजा लेने उतरी अमर उजाला की रिपोर्टिंग टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

Roorkee Accident News Truck Hits Buffalo Bogie in Khanpur One Killed on Spot
खानपुर में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं, एक भैंसे की भी मौत हो गई। इस दाैरान शेखर और सौरभ घायल हो गए।शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण हाईवे पर ही अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed