फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Accident News: Delhi Tourist car overturned uncontrollably on road and one youth died

Roorkee: दिल्ली से ऋषिकेश घूमने जा रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौत

Tue, 01 Nov 2022 08:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Nov 2022 08:47 PM IST
सार

मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे दिल्ली निवासी तीन युवक घूमने के लिए ऋषिकेश जा रहे थे। कार में सवार तीनों युवक आकाश, आदिल व अमर चौहान निवासी संगम विहार दिल्ली कोतवाली क्षेत्र के पीरपुरा फ्लाईओवर से आगे पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

Roorkee Accident News: Delhi Tourist car overturned uncontrollably on road and one youth died
युवक की मौत(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली से ऋषिकेश घूमने जा रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही अपने साथ ले गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।  



जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे दिल्ली निवासी तीन युवक घूमने के लिए ऋषिकेश जा रहे थे। कार में सवार तीनों युवक आकाश, आदिल व अमर चौहान निवासी संगम विहार दिल्ली कोतवाली क्षेत्र के पीरपुरा फ्लाईओवर से आगे पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।


Rishikesh: लक्ष्मण झूला बंद न होता तो हो सकता था मोरबी जैसा हादसा, 33 महीने जर्जर पुल पर आवाजाही करते रहे लोग
विज्ञापन


कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीनों युवक कार में ही फंस गए। मौके से गुजर रहे आसपास के लोगों ने बमुश्किल कार को सीधी कर तीनों युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान आकाश (22) की मौत हो गई।

घायलों द्वारा मामले की सूचना अपने परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर दिल्ली से उनके परिजन निजी अस्पताल पहुंचे और मृतक आकाश के शव को बिना पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ दिल्ली ले गए। वहीं घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed