फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rohit shekhar tiwari son of late ex uttarakhand cm n d tiwari death due to heart attack

उत्तराखंड: पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Wed, 17 Apr 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Apr 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
Rohit shekhar tiwari son of late ex uttarakhand cm n d tiwari death due to heart attack
रोहित शेखर तिवारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड और यूपी के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के चलते दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


 बता दें कि पिछले साल ही रोहित के पिता एनडी तिवारी का भी लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। उससे पहले अप्रैल में रोहित की सगाई मध्यप्रदेश की अपूर्वा शुक्ला से हुई थी। रोहित और अपूर्वा की सगाई रोहित के दिल्ली स्थित आवास पर हुई थी। वहीं मई 2018 में रोहित और अपूर्वा की शादी हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद रोहित और अपूर्वा पिता का आशीवार्द लेने के लिए अस्पताल गए थे। वहीं 18 अक्टूबर को रोहित शेखर ने अस्पताल में ही पिता का जन्मदिन मनाया था, जिस दिन उनका निधन हो गया था। रोहित ने जनवरी 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन थे रोहित शेखर

नाम : रोहित शेखर तिवारी
पिता : स्व. नारायण दत्त तिवारी 
माता : उज्ज्वला तिवारी 
पत्नी : अपूर्वा 
जन्म : 1979 
मृत्य : 16 अप्रैल 2019 
उम्र :  40 वर्ष 
जन्म स्थान : दिल्ली 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed