फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways employees begin an indefinite work boycott

Dehradun News: रोडवेज कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू

Fri, 30 Oct 2026 08:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees begin an indefinite work boycott
देहरादून। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। कर्मचारी तीन माह से वेतन न मिलने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। यूनियन ने कहा कि मांगों के समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने, निगम से एजेंसी प्रथा समाप्त करने और पिछले चार वर्षों से नई बड़ी बसों की खरीद नहीं होने समेत कई मांगें उठाई गई हैं। इसके अलावा कर्मचारियों का लंबित वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी व इन्कैशमेन्ट का भुगतान करने की मांग की गई है। यूनियन ने कर्मचारियों के वेतन में 60 प्रतिशत डीए लागू करने, वेतन भुगतान की व्यवस्था सरकार की ट्रेजरी से सुनिश्चित करने और कुंभ मेले से पहले निगम के बेड़े में 600 नई बसें शामिल करने की मांग भी उठाई है। दिल्ली में एक दिसंबर से ग्रेप-4 लागू होने की स्थिति में यूरो 6 बसों की पर्याप्त उपलब्धता का मुद्दा भी उठाया गया। यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि छह अक्तूबर को सात सूत्रीय मांगपत्र दिया गया था लेकिन निगम प्रबंधन की ओर से समय रहते वार्ता नहीं बुलाई गई। इसके विरोध में 23 अक्तूबर को प्रदेश के तीनों मंडलों में धरना प्रदर्शन किया गया था। अब आंदोलन के दूसरे चरण में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed