फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways bus crisis may increase in Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: प्रदेश में बढ़ सकता है रोडवेज बसों का संकट, 100 बस खरीद के टेंडर में कोई कंपनी नहीं आई

Tue, 08 Apr 2025 09:18 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 08 Apr 2025 09:18 AM IST
सार

दिल्ली में बीएस-6 बसों की बाध्यता होने पर बस सेवा लड़खड़ा सकती है। पिछले साल निगम ने 150 बसें खरीदी थीं, जिससे बसों की संख्या 930 हो गई।

विज्ञापन
Roadways bus crisis may increase in Uttarakhand News in hindi
Roadways Bus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में भविष्य में रोडवेज बसों का संकट बढ़ सकता है। परिवहन निगम ने जिन 100 नई बसों की खरीद का टेंडर जारी किया था, उसमें किसी कंपनी ने दिलचस्पी नहीं ली। इस कारण बस खरीद की प्रक्रिया आगे खिसक गई है। दिल्ली में केवल बीएस-6 बसों के प्रवेश की बाध्यता होने के बाद यह समस्या और बढ़ सकती है।

विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों का बेड़ा 950 था। 2023-24 में निगम की 12 बसें कंडम हुईं, 835 बचीं। इस साल 55 बसें कंडम हो रही हैं। पिछले साल निगम ने 150 बसें खरीदी थीं, जिससे बसों की संख्या 930 हो गई। 2025-26 में 480 बसें कंडम होंगी, जिसके बाद संकट बढ़ सकता है। पहले परिवहन निगम ने 175 नई बसें खरीदने का प्रस्ताव बनाया था, जिनमें से 100 बसें तो डीजल की थीं और 75 सीएनजी की। सीएनजी बसों का विचार निगम ने त्याग दिया था।

विज्ञापन

मार्च में परिवहन निगम ने 100 नई बस खरीद का टेंडर निकाला था। महीनेभर इंतजार करने के बावजूद कोई भी कंपनी इस टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं हुई। नतीजतन, परिवहन निगम ने इसे रद्द कर दिया है। अब नए सिरे से टेंडर निकाला जाएगा। टेंडर निकलने, कंपनी को काम मिलने के बाद भी करीब छह माह में बसों की आपूर्ति शुरू हो सकेगी। इस साल के अंत या नए साल की शुरुआत में निगम को ये बसें मिल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम यात्रा में जरूरत पड़ी तो बसें बढ़ाएंगे

परिवहन निगम इस बार चारधाम यात्रा में 125 बसें संचालित करने जा रहा है। निगम की एमडी का कहना है कि यात्रा में भीड़ बढ़ने पर जरूरत के हिसाब से बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि ये सभी बसें अलग-अलग डिपो से यहां लगाई जाएंगी, जिससे सीधे तौर पर किसी रूट विशेष पर संचालन प्रभावित नहीं होगा।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: गर्मी का असर...नदियों का जलस्तर गिरा, एक माह के भीतर बिजली उत्पादन घटा, बढ़ी चुनौती

पहले टेंडर में कोई कंपनी शामिल नहीं हुई है। अब हम दोबारा टेंडर निकालने जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही टेंडर जारी होगा और नई बसें आएंगी। -रीना जोशी, एमडी, परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed