{"_id":"673836bd3cdc3409e807144b","slug":"roadways-bus-collides-with-toll-plaza-pillar-passenger-injured-rishikesh-dehradun-uttarakhand-news-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doiwala News: अचानक चालक ने खोया नियंत्रण, सीधे टोल प्लाजा के पिलर से टकराई यात्रियों से भरी रोडवेज की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doiwala News: अचानक चालक ने खोया नियंत्रण, सीधे टोल प्लाजा के पिलर से टकराई यात्रियों से भरी रोडवेज की बस
Sat, 16 Nov 2024 11:48 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:48 AM IST
सार
लच्छीवाला टोल बैरियर पर अचानक चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से बस सीधे पोल से टकरा गई। हादसे में चोटिल यात्रियों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डोईवाला लच्छीवाला टोल बैरियर के पास देहरादून से आ रही रोडवेज की बस पिलर से टकरा गई। जिसमें जिससे बस में सवार यात्रियों को चोट आई। पुलिस ने बताया कि रोडवेज की बस सुबह देहरादून से मुरादाबाद की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
अधिकांश सवारियां मुरादाबाद जाने के लिए बैठी थी। लच्छीवाला टोल बैरियर पर अचानक चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से बस सीधे पोल से टकरा गई। जिससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम ने सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के दिए निर्देश, जल्द गठित होगी विशेषज्ञों की समिति
विज्ञापन
टोल बैरियर पर मौजूद आपातकालीन वाहन से तत्काल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया। पुलिस ने बताया कि टक्कर लगने से यात्रियों को मामूली चोटे लगे हैं, जिनको उपचार दिया जा रहा है।