फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roads of the city are empty and jammed outside due to route diversion plan

Dehradun News: रूट डायवर्जन प्लान से शहर की सड़कें खाली और बाहर लगा जाम

Sun, 11 Jun 2023 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Roads of the city are empty and jammed outside due to route diversion plan
वीकेंड पर मसूरी को जाम मुक्त बनाने के लिए लागू रूट डायवर्जन प्लान के दूसरे दिन शनिवार को पुलिस ने पर्यटकों के अधिकतर वाहनों को गज्जी बैंड से बाईपास हाथी पांव मार्ग से भेजा। इससे शहर में गांधी चौक और पिक्चर पैलेस की सड़कें वाहनों के दबाव से खाली नजर आई। जबकि शहर से बाहर हाथी पांव बाईपास रोड पर काफी लंबा जमा लगा रहा। सुबह से शाम तक जगह-जगह जाम में फंसने से पर्यटक परेशान रहे। पर्यटन सीजन में यातायात डायवर्ट किए जाने पर मसूरी होटल एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

पुलिस ने देहरादून से मसूरी आने वाले अधिकांश वाहनों को शनिवार को आईटीबीपी गेट के पास गज्जी बैंड से हाथी पांव मार्ग को भेज दिया, जिससे हाथी पांव-जार्ज एवरेस्ट मार्ग में जगह-जगह जाम लग गया। जाम में फंसने से पर्यटक परेशान रहे। हाथी पांव मार्ग से आने वाले वाहनों और गांधी चौक से मोतीलाल नेहरू मार्ग जाने वाले वाहनों से मार्ग में कई बार जाम लगा। सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि काला स्कूल चौक पर जाम से निपटने के लिए पुलिस की तैनाती की थी। सीओ ने बताया कि हाथी पांव मार्ग में जाम की समस्या को देखते हुए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया, ताकि पर्यटकों को परेशानी न झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं, मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पुलिस के यातायात प्लान पर आपत्ति जताई है। कहा कि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को गज्जी बैंड से काफी कम संख्या में वाहनों को हाथी पांव मार्ग भेजा गया। जिससे पर्यटन व्यवसाय पर असर पड़ा है। कहा कि सोमवार को प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मुलाकात कर अपनी बात रखेगा। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने यातायात प्लान देहरादून में बैठकर बनाया है। प्लान शहर के विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशन के साथ मिलकर बनाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed