फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roads made from own personal resources

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने निजी संसाधनों से बनाई सड़क

Thu, 01 Apr 2021 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Roads made from own personal resources
सहसपुर। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता राकेश नेगी ने अपने निजी संसाधनों से सहसपुर विकाखंड के दुर्गम में स्थित ऐतिहासिक खारा खेत गांव के सात परिवारों के घर तक सड़क पहुंचा दी। अब तक लोग पहाड़ी पगडंडी के सहारे गांव तक पहुंचते थे। अब यहां वाहन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

खारा खेत गांव की खास बात यह है कि यह क्षेत्र राजधानी से सटा हुआ है। इसके बावजूद यहां सड़क नहीं है। सड़क बनने पर स्थानीय लोगों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य का आभार जताया। करीब 300 मीटर सड़क का निर्माण किया गया है। बता दें कि खारा खेत एक ऐतिहासिक स्थल भी है। यहां भी गांधी जी के आह्वान पर लोगों ने नमक सत्याग्रह किया था, लेकिन आजादी से लेकर अब तक ये परिवार सड़क सुविधा से नहीं जुड़ सके थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश नेगी ने बताया कि अब ब्लॉक के माध्यम से सड़क को पक्का करवाया जाएगा। बीडीसी मनीष, पूर्व प्रधान सुरेश, भीम सिंह, राम सिंह, अनिल कुमार, पप्पू, आकाश, शशि और नितिन ने कहा कि कई जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने पर भी सड़क नहीं बन रही थी। उन्होंने बताया कि खासकर किसी के बीमार होने या फिर फसलों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में भारी दिक्कतें उठानी पड़ती थीं। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed