फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Roads closed in Joshimath polling parties are being transported with polling material by helicopter

Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे बंद, चार पोलिंग पार्टियां हेलिकॉप्टर और 36 वाहनों से पहुंचीं गोपेश्वर

Thu, 11 Jul 2024 02:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 Jul 2024 02:36 PM IST
सार

पहाड़ में बारिश-भूस्खलन से सड़कें बंद हैं। ऐसे में पोलिंग पार्टियों को लौटने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए अब उन्हें हेलिकॉप्ट की मदद से भेजा गया है।

विज्ञापन
Roads closed in Joshimath polling parties are being transported with polling material by helicopter
पोलिंग पार्टियों को हेलिकॉप्टर से ले जाया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण कराने के बाद सभी 210 पोलिंग पार्टियां बृहस्पतिवार को सकुशल लौट आई हैं। वहीं बदरीनाथ हाईवे बंद होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जोशीमठ के दूरस्थ मतदेय स्थल जुम्मा, कोषा, द्रोणागिरी और अरुड़ी-पटूड़ी की पोलिंग पार्टियों को जोशीमठ से हेलिकॉप्टर से गोपेश्वर पहुंचाया गया, जबकि 36 पार्टियां बदरीनाथ हाईवे से वाहनों के जरिए गोपेश्वर पहुंचीं और स्ट्रांग रूम में मतदान सामग्री जमा करा दी है।

विज्ञापन


बीते 10 जुलाई को बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। मगर वोटिंग के बाद लौटते समय हाईवे बंद होने के कारण पोलिंग पार्टियां रास्ते में फंस गईं। ऐसे में सभी को केंद्रों पर ही रुकना पड़ा। बृहस्पतिवार को दूरस्थ केंद्रों की चार पोलिंग पार्टियां गोपेश्वर के लिए रवाना हुईं और जोशीमठ पहुंची तो उन्हें प्रशासन की ओर से हेलिकॉप्टर से गोपेश्वर पहुंचाया गया। जबकि दूसरी ओर अन्य 36 पोलिंग पाटियां वाहन से जोशीमठ पहुंचीं। यहां हाईवे बंद होने पर वह पैदल चलीं और दूसरे छोर पर पहुंचकर वाहनों के जरिये पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बनाए गए स्ट्रांग रूम तक पहुंचीं और सभी ने मतदान सामग्री जमा करा दी। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना की देखरेख में स्ट्रांग रूम में सभी ईवीएम व वीवीपैट को सील कर दिया गया। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Badrinath Highway: सड़क खोलने में जुटे मजदूरों पर अचानक भरभराकर गिरे बोल्डर, जान बचाने के लिए भागे...वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए थ्री लेयर का सुरक्षा घेरा रहेगा। पहला सुरक्षा घेरा आईटीबीपी, दूसरा पीएसी और तीसरा सुरक्षा घेरा पुलिस का होगा। इसके अलावा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम से बिजली के सभी कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। अब 13 जुलाई को मतगणना होगी। इस मौके पर सामान्य प्रेक्षक अनीता रामाचंद्रन, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, रिटर्निंग अधिकारी आरके पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed