फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roads closed, ice frozen in water lines

रास्ते बंद, पयेजल लाइनों में जमी बर्फ

Fri, 14 Jan 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Roads closed, ice frozen in water lines
लोखंडी में बर्फ से जमा मोटर मार्ग व खेत-खलिहान। - फोटो : VIKAS NAGAR
चकराता के लोखंडी व आसपास के इलाकों में हुई बर्फबारी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों से लेकर खेतों तक बर्फ जम जाने से ग्रामीणों के सामने गंभीर स्थिति हो गई है। उधर पानी की लाइनों पर जमी बर्फ ने पेयजल की समस्या भी बढ़ा दी है। उधर बर्फबारी से क्षेत्र के सेब उत्पादक किसान अच्छी फसल की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी से लोखंडी सहित कई जगहों पर जन सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। घर-मकान, रास्ते व खेत खलिहान सब बर्फ से ढके हुए हैं। एक से लेकर डेढ़ फिट तक बर्फ जम जाने के कारण ग्रामीणों को न सिर्फ कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ रहा है बल्कि, पेयजल लाइनों पर बर्फ जमने के कारण पानी भी जम गया है। जिसके चलते ग्रामीणों को पेयजल का इंतजाम करने के लिए भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीणों को लोखंडी, लोहारी व कनासर तक पहुंचने के लिए 20 से 25 किलोमीटर तक की पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। ऐसी परिस्थितियों में सबसे ज्यादा परेशानी रोगियों व बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। लोहारी गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश चौहान, धूम सिंह चौहान, शेर सिंह चौहान, विनोद चौहान, कुंमपाल भारती का कहना है कि लोखंडी, लोहारी, जाडी, भंगार, बागणी, कोटी कंनासर, सहित कई गांवों के निवासी बेहद कठिन परिस्थिति का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोटर मार्ग से बर्फ हटाने के लिए ग्रामीणों के माध्यम से लोक निर्माण विभाग से कई बार आग्रह किया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने उपजिलाधिकारी चकराता से चकराता त्यूनी मोटर मार्ग खुलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed