फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road will be constructed after leakage of drinking water line is rectified

सभी लीकेज ठीक होने के बाद होगा सड़क का निर्माण

Wed, 24 Mar 2021 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Road will be constructed after leakage of drinking water line is rectified
बनियावाला सेवली में लीकेज के बावजूद बनी सड़क उखड़नी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद लोनिवि ने फिलहाल काम रोक दिया है। लोनिवि का कहना है कि लीकेज ठीक करने के लिए पेयजल निगम को पत्र लिखा जा चुका है। लीकेज पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही सड़क का काम शुरू किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जहां लीकेज के बाद सड़क उखड़ी है, उसे दोबारा ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, बनियावाला-सेवली रोड पर लोनिवि ने दो दिन पहले सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया था। सड़क पर कई जगह लीकेज हो रखे थे, लेकिन लोनिवि ने लीकेज के ऊपर ही सड़क का निर्माण शुरू कर दिया। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन इसके बाद भी सड़क का निर्माण चलता रहा। नतीजा यह हुआ कि लीकेज के बाद बनी सड़क अब उखड़नी शुरू हो गई है। हालांकि, लोनिवि के अधिकारियों के संज्ञान में आया तो लोनिवि निर्माण खंड के ईई राजेश कुमार ने जेई, एई के साथ मौके का निरीक्षण किया और ठेकेदार को आगे का काम रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ईई राजेश कुमार ने कहा कि लीकेज के ऊपर सड़क बनी तो वह जल्द ही उखड़ जाएगी। कहा कि पेयजल निगम के ईई को लीकेज ठीक कराने के लिए पत्र लिखा है। लीकेज ठीक होने के बाद ही सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed