फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road of baijro division in pauri will maintain after 20 years.

20 साल बाद पहाड़ की इस सड़क पर दौड़ेंगी गाड़ियां!

Sun, 10 Jan 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Jan 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
road of baijro division in pauri will maintain after 20 years.

बीस साल पहले हुई गड़बड़ी के कारण यातायात के लायक नहीं बन सकी बैजरो डिवीजन की रसिया महादेव से तकुलसारी, मैठाणाघाट तथा मैठाणाघाट से भवांसा रसिया महादेव की सड़क की स्थिति अब सुधारी जाएगी। मानक पूरे न होने के कारण इन सड़कों पर परिवहन विभाग ने यातायात की मंजूरी देने से इंकार कर दिया था। अब जल्द ही इसे दुरुस्त कर यातायात शुरू कराया जाएगा। साथ ही मामले की जांच भी होगी।

विज्ञापन


रसिया महादेव से तकुलसारी, मैठाणाघाट मार्ग की लंबाई 12 किमी और मैठाणाघाट से भवांसा रसिया महादेव मार्ग की आठ किलोमीटर है। ये दोनों मार्ग रसिया महादेव में मिलते हैं। लगभग 40 गांव इन सड़कों से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


बीस साल पहले इन सड़कों को गलत काट दिए गया था, जिससे लोक निर्माण विभाग के मानक पूरे नहीं हो पा रहे थे। लेकिन इतना अरसा गुजर जाने के बाद भी इस समस्या पर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अपणु पहाड़ पेज पर उठा मामला तो जागा विभाग

road of baijro division in pauri will maintain after 20 years.

अमर उजाला ने इस मामले को शनिवार से ही शुरू किए गए अपणु पहाड़ पेज पर प्रमुखता से उठाया तो शासन ने इसे गंभीरता से लिया। विभाग के आला अधिकारियों ने इसकी खामियां दूर करने में तेजी लाने और पूरे मामले की जांच कराने को कहा है।

इनका कहना है कि ब्लाइंड कर्व, पत्थर और सड़क के संकरे हो जाने की वजह से विभागीय मानक पूरे होने में दिक्कत आती है। रूटीन में ऐसी समस्याएं आती रहती हैं, जिन्हें दूर कर लिया जाता है।

इनका है कहना
आज ही यह मामला संज्ञान में आया है। सड़क बनाने में जो भी गलतियां हुई हैं उन्हें दूर करवाया जाएगा। यह सड़क दुरुस्त होगी। सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
-डीएस गर्ब्याल, सचिव लोक निर्माण विभाग

आरटीओ ने जो कमियां बताईं हैं, विभाग उन्हें शीघ्र दूर कराएगा। अक्सर सड़क निर्माण में कुछ व्यावहारिक दिक्कतें आ जाती हैं। उन्हें ठीक कराना विभाग की बाध्यता है।
-एचके उप्रेती, प्रमुख अभियंता, विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed