फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road illegally carved out on government wasteland

Dehradun News: सरकारी बंजर भूमि पर अवैध रूप से काट दी सड़क

Mon, 21 Sep 2026 01:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 21 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Road illegally carved out on government wasteland
त्यूणी तहसील की ग्राम पंचायत अणु में सरकारी बंजर भूमि पर बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के अवैध सड़क निर्माण का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान डिंपल शर्मा ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर रसूखदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि दो बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए जेसीबी से करीब 300 मीटर लंबी सड़क काट दी गई, जिससे ग्राम समाज की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में प्रधान ने आरोप लगाया है कि पंचायत के ही एक प्रभावशाली परिवार से जुड़े दबंग व्यक्ति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर इस अवैध निर्माण को अंजाम दिया है। नियम-कानूनों को ताक पर रखकर जेपीआरआर हाईवे से मिनाड खड्ड तक यह मार्ग बनाया जा रहा है। प्रधान का आरोप है कि यह सारा खेल हिमाचली और नेपाली मूल के दो बाहरी व्यक्तियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है।मलबा हाईवे पर गिरा, मवेशियों के चुगान का संकट : अवैध सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से किए गए पहाड़ कटान के कारण सिंचाई विभाग की सुरक्षा दीवार और पानी का टैंक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा, कटान का मलबा और बड़े बोल्डर हाईवे पर जमा हो रहे हैं, जिससे आवाजाही में भारी परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सरकारी बंजर भूमि पर अतिक्रमण होने से स्थानीय ग्रामीणों के सामने मवेशियों की चुगान (चरागाह) का संकट भी खड़ा हो गया है। निर्माण से कई पेड़-पौधे और उपखनिज भी नष्ट हुए हैं, जिससे ग्रामीणों में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed