फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   river ganga will make yamuna clean

अब गंगा नदी का जल यमुना को बनाएगा निर्मल

Mon, 07 Nov 2016 10:46 AM IST
अंकित कुमार गर्ग/ अमर उजाला, रुड़की
अंकित कुमार गर्ग/ अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 07 Nov 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
river ganga will make yamuna clean
गंगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

उत्तरप्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से वृंदावन (बृज भूमि) से होकर बहने वाली यमुना नदी में हरिद्वार की गंगनहर का पानी छोड़कर इसे शुद्ध करने और उसके घाटों के सुंदरीकरण की योजना पर आईआईटी ने मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


गंगनहर से पानी छोड़ने से यमुना में प्रदूषणकारी बीओडी मात्रा में काफी कमी आई है। इसके अलावा योजना के तहत यमुना के घाटों और इसके आसपास के सुंदरीकरण के लिए 1177.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यही यमुना वृंदावन से चल इलाहाबाद संगम में गंगा में मिलती है। इस कवायद से गंगा को निर्मल बनाने का मकसद पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन


यमुना नदी उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदी एवं गंगा की सहायक नदी है। यह अपने उद्गम स्थल यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलकर करीब 1376 किलोमीटर की यात्रा करते हुई यूपी के सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, वृंदावन, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, औरेया, इटावा, जालौन, कानपुर देहात, फतेहपुर, हमीरपुर और बांदा से होते हुए इलाहाबाद में गंगा में मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंदे नालों से प्रदूषित हो रही यमुना

river ganga will make yamuna clean
yamuna nahar - फोटो : yamuna nahar

यमुना इसमें मिल रहे कई गंदे नालों से प्रदूषित हो रही है। वृंदावन घाट पर प्रदूषण के कारण यमुना का पानी स्नान एवं आचमन के उपयुक्त नहीं था।

यमुना में प्रदूषण को कम करने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से हाल ही में अपर गंगा कैनाल से 650 क्यूसेक पानी कोट स्केप के जरिए यमुना में छोड़ा दिया गया है। उसके बाद से यहां जीवों की सुरक्षा के लिए जरूरी आक्सीजन की मात्रा छह ग्राम प्रति लीटर तक आ गई है।

योजना के तहत अब वृंदावन घाटों एवं इसके आसपास का सुंदरीकरण किया जाएगा। यूपी सिंचाई विभाग की 1117.81 करोड़ रुपये की इस योजना पर आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक प्रो. कमल जैन पर्यावरणीय रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इसमें योजना को उपयुक्त बताया है।

नालों और औद्योगिक इकाइयों से बढ़ा प्रदूषण

river ganga will make yamuna clean
ganga - फोटो : Getty images

वृंदावन में छह गंदे नाले और औद्योगिक इकाइयां की गंदगी यमुना में मिल रही है।

योजना के तहत इन सभी नालों को पानी परिक्रमा मार्ग के सहारे करीब 2000 मीटर लंबाई में इंटरसैप्टिंग ड्रेन का निर्माण कर इसमें छोड़ा जाएगा और इसके बाद इसे एसटीपी से जोड़ा जाएगा।

नदी के किनारे 15.75 एकड़ में लैंड स्के प एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इसमें 32 हजार पेड़ लगाएं जाएंगे। इसके अलावा 225 मीटर लंबे पुराने घाटों का पुनरुद्धार एवं 500 मीटर लंबाई के नए घाटों का निर्माण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed