फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   river ganga water level crossed danger level in haridwar

हरिद्वार: गंगा का जलस्तर चेतावनी के पार, बाढ़ के खतरे से दहशत में क्षेत्र

Mon, 06 Aug 2018 08:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर Updated Mon, 06 Aug 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
river ganga water level crossed danger level in haridwar
खतरे के निशान से पार गंगा का जलस्तर - फोटो : amar ujala

तीन दिन से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंगा नदी  का जलस्तर चेतावनी निशान 293 मीटर को पार कर गई। जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के एक दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा गया है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, बरसात के चलते सोलानी नदी उफान पर है। क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों की कृषि भूमि पर बाढ़ का पानी फैल गया है। तहसील प्रशासन ने सभी संवेदनशील गांवों को अलर्ट कर खानपुर की दोनों बाढ़ राहत चौकियों को भी सतर्क कर दिया है। उधर, मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 
विज्ञापन


सीजन में पहली बार सोमवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान के पार हुआ है। सुबह दस बजे  गंगा 293.5 का जलस्तर मीटर दर्ज हुआ। इससे गंगा किनारे बसे एक दर्जन से अधिक गांवों के ऊपर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा। गंगा के साथ सोलानी नदी उफान पर आई है। अगर दोनों नदियों का जलस्तर और बढ़ा तो तटबंधों के टूटने का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ की आशंका को देखते हुए एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर की हर दो घंटे बाद जानकारी ली जा रही है। गंगा और सोलानी नदी की जद में बसे सभी  गांवों के जन प्रतिनिधियों व हल्कालेखपालों को अलर्ट कर दिया गया है तथा खानपुर क्षेत्र की गोवर्धनपुर व माड़ाबेला बाढ़ राहत चौकियों के कर्मचारियों को भी 24 घंटे चौकी पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। 

इन गांवों में  घुसा सोलानी नदी का पानी 
- हस्तमौली,आलमपुरा, प्रहलादपुर, अब्दीपुर, ययिहापुर, शाहपुर
गंगा किनारे के यह गांव खतरे में 
- कलसिया, डुमनपुरी, बालावाली, उत्तर प्रदेश के हिम्मतपुर बेला व रामसहायवाला एवं पोडोवाली, डेरियो, मोहनावाला, बादशाहपुर, खानपुर, तुगलपुर, इदरीशपुर, माड़ाबेला, चंद्रपुरी, शेरपुर बेला आदि 
सोलानी किनारे बसे इन गांव को खतरा 
- मौहम्मदपुर मथाना,कर्णपुर, महेश्वरा, हस्तमौली, शाहपुर, आलमपुरा, प्रहलादपुर, मदारपुर, याहियापुर, दाबकी खेड़ा, नाईवाला, जोगावाला, अब्दीपुर, सहीपुर,धर्मपुर आदि  


रायसी के दो युवक नदी में डूबे
नीलकंठ महादेव पर जल चढ़ाने गए रायसी के दो युवक ऋषिकेश में गंगा में नहाते समय तेज धारा में बह गए। युवकों के गंगा में डूबने की खबर से गांव में शोक का माहौल है। रायसी निवासी राजकुमार का 20 वर्षीय पुत्र सुमित और उसका दोस्त अतुल शनिवार को नीलकंठ में जल भरने गए थे। उनके साथ भुरनी, मुंडाखेड़ा, पथरी के जगदीशपुर के कुछ रिश्तेदार भी नीलकंठ जा रहे थे। बताया जाता है कि वह दोनों रविवार रात आठ बजे के लगभग ऋषिकेश के रामझूला के निकट गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान सुमित का पैर फिसल गया और वह बहने लगा। उसने अपने बचाव के लिए किनारे पर खड़े अपने दोस्त अतुल का हाथ पकड़कर बचने की कोशिश की, लेकिन सुमित को बचाने के चक्कर में अतुल भी गंगा में गिर गया। घाट पर मौजूद लोगों ने उनके साथ गए रिश्तेदारों को उन दोनों के डूबने की जानकारी दी। जैसे ही दोनों के घर उनके बच्चों के डूबने की खबर पहुंची कोहराम मच गया। परिजन रविवार देर रात ऋषिकेश पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed