फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Risk of accidents from NH pits

हादसों को दावत दे रहे एनएच के गड्ढे

Sun, 15 Mar 2020 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Risk of accidents from NH pits
दून-पांवटा हाईवे पर सेलाकुई के पास सड़क पर बने गड्ढें। - फोटो : VIKAS NAGAR
दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग मेंटीनेंस के अभाव में बदहाल पड़ा है। राजा रोड सेलाकुई से लेकर सहसपुर बाजार तक पूरे मार्ग जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। हल्की सी बारिश में पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है।
विज्ञापन

सड़क मरम्मत की मांग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग के ईई जीत सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फरस्वाण ने कहा कि सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। जल्द ही चार धाम यात्रा का सीजन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में यदि समय रहते विभाग ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई तो यात्रा सीजन के दौरान लोगों को आवाजाही में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सड़क पर बने गड्ढे लोगों को कमर दर्द देने के साथ ही हादसों को भी न्यौता दे रहे हैं। राजा रोड से लेकर सहसपुर तक करीब 10 किमी लंबी सड़क पूरी तरह से बदहाल पड़ी है।
विज्ञापन

वहीं, ईई जीत सिंह रावत ने कहा कि मौसम साफ होते ही पैच वर्क कर सड़क पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में राजेंद्र सिंह, हरीश चौहान, बल बहादुर थापा, दिकेंद्र बिष्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed