फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   risikesh news: Leader of Opposition Indira Hridayesh admitted to AIIMS

ऋषिकेश : नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की एम्स में भर्ती, अभी उनकी हालत स्थिर

Mon, 15 Mar 2021 03:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Mar 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
risikesh news: Leader of Opposition Indira Hridayesh admitted to AIIMS
नेपा प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

एम्स ऋषिकेश में भर्ती नेपा प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की हालत स्थित है। बता दें कि रविवार को वह जन आक्रोश रैली में शामिल होने श्रीनगर पहुंची थी, इस दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। बिना रैली को संबोधित किए वह सीधे देहरादून के लिए निकली, लेकिन रास्ते में तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें एनएचपीसी कोटली भेल के गेस्ट हाउस में ले जाया गया।

विज्ञापन


यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग से चिकित्सकों की टीम ने उनका स्वास्थ्य जांचा और जरूरी अन्य जांच के लिए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। रात नौ बजे उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बताया जाता है कि डिहाइड्रेशन के साथ ही शुगर बढ़ने से उनका हृदयेश का स्वास्थ्य बिगड़ा। 
विज्ञापन


 रविवार को नेता प्रतिपक्ष डा. हृदयेश श्रीनगर मेें कांग्रेस की ओर से आयोजित जन आक्रोश रैली में भाग लेने पहुंची थीं। मंच पर बैठने के दौरान उन्हें चक्कर आ गए। थोड़ी देर बाद अपराह्न 3.50 बजे वह बिना रैली को संबोधित किए देहरादून के लिए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक डॉ. नूतन चंद्र पांडे ने बताया कि डिहाइड्रेशन के कारण हृदयेश की तबियत बिगड़ी है। उनका रक्तचाप सामान्य है, लेकिन शुगर बढ़ा हुआ था। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए सभी जरूरी मेडिकल टेस्ट करवाने की सलाह दी गई। जिसके चलते उन्हें रेफर किया गया।


वहीं श्रीनगर में कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, संजय पालीवाल, जयेंद्र रमोला, हिमांशु बिजल्वाण व नंदन टोडरिया समेत अन्य नेतागण उनका हालचाल पूछने गेस्ट पहुंचे। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक महेश जोशी ने बताया कि डा. हृदयेश की हालात में सुधार है। रात नौ बजे उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed