Rishikesh News: बिजली लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आया आउटसोर्स लाइनमैन, मौके पर ही तोड़ दिया दम
बिजली आपूर्ति सुचारु करने की कोशिश एक लाइनमैन के लिए जानलेवा साबित हुई। ऋषिकेश में देर रात फॉल्ट ठीक करने के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में बैक करंट को हादसे का कारण बताया है।
विस्तार
करंट लगने से एसएसबीटी ऋषिकेश क्षेत्र में एजेंसी लाइनमैन के की मौत हो गई। विद्युत वितरण खण्ड ऋषिकेश के आईएसबीटी क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब 1:20 बजे लाइन में फाल्ट आ गया था। सूचना के बाद ऊर्जा निगम का लाइनमैन ट्रांसफार्मर के ऊपर से जा रही लाइन में फाल्ट ठीक कर रहा था। इस दौरान तेज धमाके के साथ लाइनमैन को करंट लग गया।
ये भी पढ़ें...Char Dham Yatra: 94 दिन की यात्रा, दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 45 लाख पार; बद्रीनाथ पहुंचे सर्वाधिक
वह ट्रांसफार्मर के ऊपर बिजली के पोल पर लटक गया। घटना के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। वहां से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
लाइनमैन आउटसोर्स के माध्यम से ऊर्जा निगम में काम कर रहा था। लाइनमैन का नाम प्रदीप कुमार (30) निवासी काले की ढाल ऋषिकेश है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने बताया कि जरनेटर के बैक करंट से लाइनमैन को करंट लगा ।