{"_id":"69d3b083d2e58561fa0be32c","slug":"rishikesh-seaplane-lands-at-pashulok-barrage-trial-successful-giving-a-new-boost-to-tourism-in-uttarakhand-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: पशुलोक बैराज में उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल, उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: पशुलोक बैराज में उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल, उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
Mon, 06 Apr 2026 06:40 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:40 PM IST
सार
विशेषज्ञों का मानना है कि सी-प्लेन सेवा शुरू होने से राज्य में हाई-एंड टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनेगी।
विज्ञापन
पशुलोक बैराज में उतारा गया सी प्लेन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत होने जा रही है। यूजेवीएन लिमिटेड की ओर से आज पशुलोक बैराज पर सी-प्लेन उतारने की कवायद की गई। इस ट्रायल को प्रदेश में सी-प्लेन सेवा शुरू करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
सी-प्लेन सेवा शुरू होने से उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। खासकर ऐसे दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्र, जहां सड़क या पारंपरिक हवाई सेवाएं पहुंचना मुश्किल है, वहां तक पर्यटकों की आसान पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। इससे न केवल पर्यटन स्थलों की लोकप्रियता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
PM Modi: इस बार भी प्रधानमंत्री उत्तराखंड को देंगे कई योजनाओं की सौगात, पांच महीने बाद 14 अप्रैल को आएंगे
विज्ञापन
विशेषज्ञों का मानना है कि सी-प्लेन सेवा शुरू होने से राज्य में हाई-एंड टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनेगी। साथ ही आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को भी तेज गति से संचालित करने में मदद मिलेगी।
राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियां इस परियोजना को आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के रूप में देख रही हैं। यदि ट्रायल सफल रहता है, तो आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न जलाशयों और नदियों पर सी-प्लेन सेवा शुरू की जा सकती है, जिससे उत्तराखंड को पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी।